रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अंडमान के दो दिवसीय दौरे पर

खबरे |

खबरे |

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अंडमान के दो दिवसीय दौरे पर
Published : Jan 5, 2023, 12:47 pm IST
Updated : Jan 5, 2023, 12:47 pm IST
SHARE ARTICLE
Defense Minister Rajnath Singh on a two-day visit to Andaman
Defense Minister Rajnath Singh on a two-day visit to Andaman

अधिकारियों के अनुसार, राजनाथ के यात्रा कार्यक्रम में ग्रेट निकोबार द्वीप स्थित कैंपबेल बेल पर सैन्य निगरानी शामिल है, जहां पर नौसैनिक...

पोर्ट ब्लेयर : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अंडमान एवं निकोबार कमांड (एएनसी) की परिचालन संबंधी तैयारियों की समीक्षा के लिए गुरूवार को पोर्ट ब्लेयर पहुंचेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दो दिवसीय अंडमान दौरे के दौरान राजनाथ अंडमान एवं निकोबार कमांड के 16वें कमांडर-इन-चीफ (सीआईएनसीएएन) लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे, ताकि उन्हें समग्र परिचालन स्थिति के बारे में जानकारी मिल सके।

केंद्रीय मंत्री का दोपहर करीब डेढ़ बजे पोर्ट ब्लेयर पहुंचने का कार्यक्रम है।

अधिकारियों के अनुसार, राजनाथ के यात्रा कार्यक्रम में ग्रेट निकोबार द्वीप स्थित कैंपबेल बेल पर सैन्य निगरानी शामिल है, जहां पर नौसैनिक हवाई अड्डा आईएनएस बाज स्थित है।

उन्होंने बताया कि चुनौतियों से निपटने की आईएनएस बाज की क्षमताओं का जायजा लेने के लिए रक्षा मंत्री ने खुद निजी तौर पर इस नौसैनिक हवाई अड्डा का दौरा करने की इच्छा जताई थी।

अधिकारियों के मुताबिक, राजनाथ अंडमान एवं निकोबार द्वीप पर और उसके आसपास तैनात जवानों से संवाद भी करेंगे।

एक अधिकारी ने कहा, “रक्षा मंत्री कुछ अहम विकास परियोजनाओं की घोषणा कर सकते हैं, जिनमें कार निकोबार, कैंपबेल बे और शिबपुर (उत्तर अंडमान) में हवाई पट्टी का विस्तार शामिल है। इससे एएनसी की क्षमताओं को और मजबूती मिलेगी।” एएनसी सशस्त्र बलों की पहली त्रि-सेवा थिएटर कमान है, जिसकी स्थापना आठ अक्टूबर 2001 को की गई 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM