सबरीमला से लौट रहे श्रद्धालुओं पर हुआ हमला, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

खबरे |

खबरे |

सबरीमला से लौट रहे श्रद्धालुओं पर हुआ हमला, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
Published : Jan 5, 2023, 12:57 pm IST
Updated : Jan 5, 2023, 12:57 pm IST
SHARE ARTICLE
Devotees returning from Sabarimala attacked, case registered against accused
Devotees returning from Sabarimala attacked, case registered against accused

पुलिस ने बताया कि हमले के बाद आरोपी फरार हो गया और उसे पकड़ने के लिए तलाश जारी है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला...

अलप्पुझा : केरल पुलिस ने सबरीमला से लौट रहे श्रद्धालुओं के एक समूह पर हमला करने के आरोप में गुरूवार को एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मलप्पुरम निवासी विष्णु की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘श्रद्धालु घर वापस लौट रहे थे और यहां एक होटल के निकट थे। आरोपी ने दो बच्चों को उसकी मोटरसाइकिल से टिके देखा और उन्हें अपशब्द कहे।’’

पुलिस ने बताया कि बच्चे उसकी मोटरसाइकिल से टिक कर खड़े थे और तस्वीरें खींच रहे थे, तभी आरोपी ने उन्हें अपशब्द कहे और उन्हें धक्का दिया, जिससे एक बच्चे को चोटें आईं। उन्होंने बताया कि जब कुछ श्रद्धालुओं ने उसे टोका तो आरोपी पहले तो चला गया, फिर एक कुल्हाड़ी लेकर लौटा और उससे वाहन पर वार किया, जिससे श्रद्धालुओं का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस ने बताया कि हमले के बाद आरोपी फरार हो गया और उसे पकड़ने के लिए तलाश जारी है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM