Loksabha Chunav 2024: देश में लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज, 7 जनवरी से राज्यों का दौरा करेगा निर्वाचन आयोग

खबरे |

खबरे |

Loksabha Chunav 2024: देश में लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज, 7 जनवरी से राज्यों का दौरा करेगा निर्वाचन आयोग
Published : Jan 5, 2024, 12:52 pm IST
Updated : Jan 5, 2024, 12:52 pm IST
SHARE ARTICLE
Loksabha Chunav 2024
Loksabha Chunav 2024

ख्य निर्वाचन आयुक्त के साथ निर्वाचन आयुक्त - अनूप चंद्र पांडे और अरुण गोयल भी होंगे।

Loksabha Chunav 2024:  देश में लोकसभा चुनाव नजदीक है.  हर पार्टी इसके लिए कमर कस चुकी है. वहीं निर्वाचन आयोग (ईसी) अगले सप्ताह आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के दौरे के साथ लोकसभा चुनाव के लिए राज्यों की तैयारियों की समीक्षा शुरू करेगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग के अधिकारी सात से 10 जनवरी के बीच आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में रहेंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के साथ निर्वाचन आयुक्त - अनूप चंद्र पांडे और अरुण गोयल भी होंगे।

यात्रा से पहले उप निर्वाचन आयुक्त छह जनवरी को दोनों राज्यों में तैयारियों के बारे में आयोग को जानकारी देंगे। लोकसभा चुनाव की तैयारियों की निगरानी के लिए उप निर्वाचन आयुक्तों ने लगभग सभी राज्यों का दौरा किया है।निर्वाचन आयोग के लिए विधानसभा या लोकसभा चुनावों से पहले राजनीतिक दलों, वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों और इसकी जमीनी चुनाव मशीनरी से मिलने के लिए राज्यों का दौरा करना आम बात है।

To get all the latest updates, join us on Whatsapp Broadcast Channel.   

अभी यह निश्चित नहीं है कि निर्वाचन आयोग सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा करेगा या नहीं। आयोग उन राज्यों का दौरा नहीं कर सकता है जहां हाल में विधानसभा चुनाव हुए थे।

गौरतलब है कि 2019 में लोकसभा चुनाव 10 मार्च को घोषित किए गए और 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में चुनाव आयोजित किए गए थे। मतगणना 23 मई को की गई थी। 

(For more news apart from Loksabha Chunav 2024 In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM