खड़गे ने महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा, कहा -भाजपा सत्ता के लालच में लीन

खबरे |

खबरे |

खड़गे ने महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा, कहा -भाजपा सत्ता के लालच में लीन
Published : Jul 5, 2023, 12:40 pm IST
Updated : Jul 5, 2023, 12:40 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

खड़गे ने दावा किया कि गांवों में मनरेगा के तहत काम की मांग चरम पर है, पर काम नहीं है।

New Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सब्जियों एवं कुछ अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों में वृद्धि को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि देश के लोग भारतीय जनता पार्टी का सत्ता से सफाया कर देंगे।

खड़गे ने ट्वीट किया, "मोदी सरकार की लूट से महंगाई और बेरोज़गारी दोनों लगातार बढ़ रही है, पर भाजपा सत्ता के लालच में लीन है। सब्ज़ियों के दाम आसमान छू रहे हैं। देश में कुल बेरोज़गारी दर 8.45 प्रतिशत हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोज़गारी दर 8.73 प्रतिशत है।".

खड़गे ने दावा किया कि गांवों में मनरेगा के तहत काम की मांग चरम पर है, पर काम नहीं है।

उनका कहना है, "ग्रामीण वेतन दर घटा है। नरेन्द्र मोदी जी, देश की जनता जानती है कि चुनाव के पहले आप किसी ‘अच्छे दिन’, ‘अमृत काल’ जैसे नारों पर काम कर रहे हैं ताकि विज्ञापनों की लीपापोती से आपकी नाकामी छिप जाए। "

कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया , " इस बार ऐसा नहीं होगा, जनता जागरूक हो चुकी है और आपके ये खोखले नारों का जवाब भाजपा के ख़िलाफ़ वोट देकर करेगी। माफ़ तो क्या… जनता भाजपा को सत्ता से साफ़ कर देगी।"

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM