महिला आरक्षण विधेयक का क्या मतलब अगर इसे तुरंत लागू नहीं कर सकते: प्रियंका गांधी

खबरे |

खबरे |

महिला आरक्षण विधेयक का क्या मतलब अगर इसे तुरंत लागू नहीं कर सकते: प्रियंका गांधी
Published : Oct 5, 2023, 4:42 pm IST
Updated : Oct 5, 2023, 4:42 pm IST
SHARE ARTICLE
 Priyanka Gandhi
Priyanka Gandhi

गांधी ने कहा, ‘‘ भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार महिला आरक्षण विधेयक लेकर आई....

धार (मध्य प्रदेश): पांच अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार महिलाओं के साथ ‘मजाक’ कर रही है क्योंकि विधानमंडलों में उनके लिए सीटें आरक्षित करने वाला नया कानून 10 साल तक लागू नहीं किया जा सकता है। चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के धार जिले के मोहनखेड़ा में बृहस्पतिवार को एक जनसभा में बोलते हुए उन्होंने पूछा कि अगर महिला आरक्षण तुरंत लागू नहीं किया जा सकता तो सरकार इस स्तर पर विधेयक क्यों लाई।

गांधी ने कहा, ‘‘ भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार महिला आरक्षण विधेयक लेकर आई....हम सभी विपक्षी दलों ने भी इसका समर्थन किया। फिर पता चला कि इसे 10 साल तक लागू नहीं किया जाएगा, उससे पहले जनगणना कराई जाएगी और परिसीमन होगा। तो फिर इस घोषणा का मतलब क्या था?...आप महिलाओं को मजाक समझ रहे हैं?’’

कांग्रेस नेता ने बताया कि सरकार को नये अधिनियम (जो लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित करता है) को लागू करने से पहले परिसीमन करना होगा और इसमें 10 साल लगेंगे। गांधी ने आगे कहा कि अगर सभी को समान अधिकार है तो जाति आधारित जनगणना क्यों नहीं कराई जा रही? उन्होंने कहा कि बिहार में जाति आधारित जनगणना में पाया गया कि 84 फीसदी आबादी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और दलित है, लेकिन ये लोग सरकारी पदों पर नहीं हैं, लेकिन इस बारे में जब उनसे पूछा जाता है तो वे (भाजपा) चुप हो जाते हैं।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM