अमित शाह शनिवार को झारखंड और छत्तीसगढ़ में जनसभाओं को करेंगे संबोधित

खबरे |

खबरे |

अमित शाह शनिवार को झारखंड और छत्तीसगढ़ में जनसभाओं को करेंगे संबोधित
Published : Jan 6, 2023, 4:49 pm IST
Updated : Jan 6, 2023, 4:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Amit Shah will address public meetings in Jharkhand and Chhattisgarh on Saturday
Amit Shah will address public meetings in Jharkhand and Chhattisgarh on Saturday

इस कार्यक्रम का उद्देश्य 2024 के आम चुनाव से पहले लक्षित संसदीय क्षेत्रों में पार्टी की जीत की संभावनाओं को मजबूती देना है। शाह 8 जनवरी को...

New Delhi : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को विपक्षी दलों के शासन वाले झारखंड और छत्तीगसढ़ में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 

भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किये गए ट्वीट में कहा गया है कि शाह शनिवार दोपहर 12 झारखंड के चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां वे कोरबा के इंदिरा स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा के ‘‘लोकसभा प्रवास’’ कार्यक्रम के तहत शाह पिछले दो दिनों से त्रिपुरा में थे, जहां उन्होंने भाजपा की ‘जन विश्वास यात्राओं’ को हरी झंडी दिखाई और दो रैलियों को भी संबोधित किया। शुक्रवार को वह मणिपुर और नगालैंड में थे।

‘‘लोकसभा प्रवास’’ कार्यक्रम के तहत शाह इस महीने 11 राज्यों की यात्रा करने वाले हैं।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य 2024 के आम चुनाव से पहले लक्षित संसदीय क्षेत्रों में पार्टी की जीत की संभावनाओं को मजबूती देना है। शाह आठ जनवरी को आंध्र प्रदेश जा सकते हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, वह 16 जनवरी को उत्तर प्रदेश, 17 जनवरी को पश्चिम बंगाल और 28 जनवरी को कर्नाटक के हुबली का दौरा करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री 29 जनवरी को उत्तरी राज्यों हरियाणा और पंजाब की यात्रा पर रहेंगे।

सत्तारूढ़ भाजपा के प्रमुख चुनावी रणनीतिकार के रूप में उभरे शाह 2014 से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के विस्तार के केंद्र में रहे हैं।

पार्टी ने पहले 160 सीट की पहचान की थी, जिनमें से ज्यादातर 2019 के चुनाव में वह हार गई थी। पार्टी का मानना है कि वह अपने संगठन और सामाजिक आधार को मजबूत करके इन सीट पर जीत हासिल कर सकती है .

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM