'कांग्रेस के घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की सोच झलक रही', अजमेर में बोले PM मोदी

खबरे |

खबरे |

'कांग्रेस के घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की सोच झलक रही', अजमेर में बोले PM मोदी
Published : Apr 6, 2024, 4:49 pm IST
Updated : Apr 6, 2024, 4:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Muslim League's thinking reflected in Congress manifesto says pm modi in rajasthan ajmer rally
Muslim League's thinking reflected in Congress manifesto says pm modi in rajasthan ajmer rally

कांग्रेस के घोषणा पत्र में वो ही सोच झलकती है जो सोच आजादी के समय मुस्लिम लीग में थी." -अजमेर में बोले PM मोदी

PM Modi in Rajasthan Ajmer Rally News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के अजमेर में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा,  कल कांग्रेस ने एक झूठ का पुलिंदा जारी किया। यह झूठ का पुलिंदा कांग्रेस को बेनकाब करने वाला घोषणापत्र है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "कल कांग्रेस पार्टी ने एक झूठ का पुलिंदा जारी किया है, अपना घोषणा पत्र जारी किया है. झूठ का ये पुलिंदा कांग्रेस की एक बहुत बड़ी सच्चाई, कांग्रेस को बेनकाब करनेवाला ये घोषणापत्र.  हर पन्ने पर भारत के टुकड़े करने की बू आ रही है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में वो ही सोच झलकती है जो सोच आजादी के समय मुस्लिम लीग में थी."

 मुस्लिम लीग के उस समय के विचारों को कांग्रेस आज भारत पर थोपना चाहती है. मुस्लिम लीग की छाप वाले इस घोषणा पत्र में जो बचा-कुचा हिस्सा था, उसमें वामपंथी हावी हो गए हैं. अब देखिए आज की कांग्रेस के पास न सिद्धांत बचे हैं ना ही  नीतियां बची है, ऐसा लग रहा है कांग्रेस सबकुछ ठेके पर दे चुकी है. 

पीएम मोदी ने कहा कि, "देश के इतिहास में कभी-कभी ऐसे मौके आते हैं, जब देश के नागरिकों का एक फैसला अगले सैकड़ों वर्षों का भविष्य तय करता है। 2024 का ये चुनाव ऐसा ही एक बड़ा अवसर है।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आपका सपना मोदी का संकल्प है। हमें 2047 तक भारत को विकसित बनाना है..."


(For more news apart from Muslim League's thinking reflected in Congress manifesto says pm modi in rajasthan ajmer rally, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

Location: India, Rajasthan, Ajmer

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM