Rahul Gandhi News: भाजपा, आरएसएस संविधान बदलना चाहते हैं, इस चुनाव का उद्देश्य इसे बचाना है: राहुल गांधी

खबरे |

खबरे |

Rahul Gandhi News: भाजपा, आरएसएस संविधान बदलना चाहते हैं, इस चुनाव का उद्देश्य इसे बचाना है: राहुल गांधी
Published : May 6, 2024, 3:31 pm IST
Updated : May 6, 2024, 3:31 pm IST
SHARE ARTICLE
BJP, RSS want to change Constitution, purpose of this election is to save it: Rahul Gandhi News In Hindi
BJP, RSS want to change Constitution, purpose of this election is to save it: Rahul Gandhi News In Hindi

गांधी ने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि लोगों के हित में आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटा दी जाए।

Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) देश का संविधान बदलना चाहते हैं इसलिए मौजूदा लोकसभा चुनाव का उद्देश्य देश के संविधान को बचाना है। मध्य प्रदेश में रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट के अंतर्गत अलीराजपुर जिले के जोबट कस्बे में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, गांधी ने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि लोगों के हित में आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटा दी जाए।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने फिर से जाति जनगणना की वकालत की और दावा किया कि इससे लोगों की स्थिति के बारे में सब कुछ पता चल जाएगा और देश में राजनीति की दिशा बदल जाएगी। गांधी ने कहा, "यह चुनाव देश के संविधान को बचाने के लिए हो रहा है। भाजपा, आरएसएस इसे बदलना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) इसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं।"

PM Modi Rally in Brahmapur: 'ओडिशा में बीजद 'अस्त' और कांग्रेस पस्त', ब्रह्मपुर की रैली में बोले PM मोदी

उन्होंने कहा कि भाजपा ने संविधान को बदलने के इरादे से "400 पार" (400 से अधिक लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य) का नारा दिया है। वायनाड से सांसद गांधी ने दावा किया, ''लेकिन, 400 सीटें तो छोड़िए, भाजपा को इस बार 150 से ज्यादा सीटें भी नहीं मिलेंगी।''

गांधी ने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार युवाओं को कंपनियों में एक साल की प्रशिक्षुता और उसके बाद नौकरी सुनिश्चित करने के लिए 'पहली नौकरी पक्की' योजना शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान युवाओं को प्रति माह 8,500 रुपये का भत्ता मिलेगा, जो एक वर्ष में एक लाख रुपये होगा।

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में आने पर महिलाओं को "लखपति" बनाने के लिए उनके खातों में 8,500 रुपये प्रति माह देना शुरू कर देगी। कांग्रेस ने आदिवासी बहुल रतलाम-झाबुआ सीट से भाजपा की अनीता नागर चौहान के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को मैदान में उतारा है। यहां 13 मई को मतदान होगा।

(For more news apart from BJP, RSS want to change Constitution, purpose of this election is to save it: Rahul Gandhi News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM