सुरक्षा बलों से लूटे गए 1,195 हथियार अब तक बरामद : मणिपुर पुलिस

खबरे |

खबरे |

सुरक्षा बलों से लूटे गए 1,195 हथियार अब तक बरामद : मणिपुर पुलिस
Published : Aug 6, 2023, 3:16 pm IST
Updated : Aug 6, 2023, 3:16 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

बयान के अनुसार ज्यादातर घाटी जिलों से बड़ी संख्या में गोला-बारुद भी बरामद किये गये।

इंफाल:  मणिपुर पुलिस ने कहा है कि उसने राज्य के विभिन्न हिस्सों से सुरक्षा बलों से लूटे गए 1,195 हथियार अब तक बरामद किए हैं। पुलिस ने शनिवार शाम को एक बयान में बताया कि घाटी के जिलों से 1,057 हथियार बरामद किये गये और 138 हथियार पर्वतीय जिलों से बरामद किये गये हैं।

बयान के अनुसार ज्यादातर घाटी जिलों से बड़ी संख्या में गोला-बारुद भी बरामद किये गये।

बयान में कहा गया है, ‘‘सुरक्षा बल लूटे गये हथियार तथा गोला बारुद बरामद करने के लिए लगातार पर्वतीय तथा घाटी के क्षेत्रों में छापे मार रहे हैं।’’

पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह ने कहा कि सुरक्षा बलों से हथियार लूटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

मणिपुर में अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पर्वतीय जिलों में तीन मई को ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद राज्य में भड़की जातीय हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य में मेइती समुदाय की आबादी लगभग 53 प्रतिशत है और वे मुख्य रूप से इंफाल घाटी में रहते हैं। वहीं, नगा और कुकी जैसे आदिवासी समुदायों की आबादी 40 प्रतिशत है और वे अधिकतर पर्वतीय जिलों में रहते हैं।

Location: India, Manipur, Imphal

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM