केंद्र सरकार राहुल गांधी से डरी हुई है: संजय राउत

खबरे |

खबरे |

केंद्र सरकार राहुल गांधी से डरी हुई है: संजय राउत
Published : Aug 6, 2023, 5:29 pm IST
Updated : Aug 6, 2023, 5:29 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा है कि उन्हें उच्चतम न्यायालय के आदेश का अध्ययन करने की आवश्यकता है।

मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि केंद्र सरकार राहुल गांधी से डरी हुई है और इसी वजह से उच्चतम न्यायालय के आदेश के बावजूद कांग्रेस नेता की लोकसभा की सदस्यता अभी तक बहाल नहीं की गई है।

उच्चतम न्यायालय ने ‘मोदी उपनाम’ को लेकर की गई कथित विवादित टिप्पणी के संबंध में 2019 में दायर आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाते हुए शुक्रवार को उनकी लोकसभा की सदस्यता बहाल करने का रास्ता साफ कर दिया।

राउत ने पत्रकारों से कहा, ‘‘उन्हें संसद की सदस्यता से जिस तत्परता से अयोग्य ठहराया गया था, वह उच्चतम न्यायालय द्वारा दोषसिद्धि पर रोक के बाद नहीं दिखायी दे रही है। तीन दिन बीत गए, लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ने अभी तक उनकी सदस्यता को बहाल नहीं किया है।’’

शिवसेना नेता ने दावा किया, ‘‘केंद्र सरकार राहुल गांधी से डरी हुई है जिसके कारण उन्हें अभी तक सांसद के रूप में बहाल नहीं किया गया है।’’ संसद सदस्यता बहाल होने में देरी के साथ ही लोकसभा अध्यक्ष के बयान की आलोचना करते हुए राउत ने कहा, ‘‘इंडिया (विपक्षी गठबंधन) के दल हमारी रणनीति पर चर्चा करने के लिए कल मुलाकात कर रहे हैं।’’

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा है कि उन्हें उच्चतम न्यायालय के आदेश का अध्ययन करने की आवश्यकता है।

राहुल गांधी को गुजरात में सूरत की एक मेट्रोपॉलिटन अदालत द्वारा दो साल की जेल की सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद 24 मार्च को लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित किया गया था। गुजरात उच्च न्यायालय ने सात जुलाई को दोषसिद्धि पर रोक लगाए जाने का अनुरोध करने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी जिसके बाद 15 जुलाई को उन्होंने शीर्ष न्यायालय का रुख किया था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हरियाणा पुलिस ने बॉर्डर बंद कर दिया'' विधायक परगट सिंह का बड़ा बयान

21 Mar 2025 7:05 PM

3 भाई करते थे तस्करी, पीला पंजा लेकर पहुंची पंजाब पुलिस, ढहा दिया घर

21 Mar 2025 1:33 PM

Former Colonel पिटाई मामले में बेटा आया कैमरे के सामने, बताया उस दिन पार्किंग को लेकर क्या हुआ था?

21 Mar 2025 1:32 PM

Amritpal के साथियों की रिमांड पर क्या बोले lawyer Harpal Singh Khara ?

21 Mar 2025 1:29 PM

पंजाब की नवीनतम बड़ी समाचार

20 Mar 2025 7:07 PM

पंजाब पुलिस ने बॉर्डर किया खाली, ट्रैक्टर और बैरिकेड्स हटाए, किसान विरोध लाइव अपडेट खनौरी बॉर्डर

20 Mar 2025 7:04 PM