विपक्षी दलों को ‘भारत’ नाम से परेशानी क्यों : अनुराग ठाकुर ने विवाद के बाद कहा

खबरे |

खबरे |

विपक्षी दलों को ‘भारत’ नाम से परेशानी क्यों : अनुराग ठाकुर ने विवाद के बाद कहा
Published : Sep 6, 2023, 11:04 am IST
Updated : Sep 6, 2023, 11:04 am IST
SHARE ARTICLE
Anurag Thakur(file photo)
Anurag Thakur(file photo)

केंद्रीय मंत्री ने इस मामले को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘भारत नाम का विरोध कौन कर रहा है?

New Delhi:  जी-20 से संबंधित रात्रिभोज के निमंत्रण पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘प्रेसीडेंट ऑफ भारत’ (भारत के राष्ट्रपति)’ के तौर पर संदर्भित किए जाने को लेकर हुए राजनीतिक विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी दलों को भारत नाम से परेशानी क्यों है।

अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘‘ इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। इससे पहले भी आपने भारत सरकार के नाम से कई आमंत्रण भेजे हुए देखे होंगे। समस्या कहां है। मैं भारत सरकार का मंत्री हूं, कई समाचार चैनलों के नाम में भी भारत है। भारत पर किसी को आपत्ति क्यों होनी चाहिए? इसका विरोध करने वाले वे लोग हैं, जिन्हें भारत नाम से परेशानी है।’’ भारत नाम के इस्तेमाल को लेकर हुए विवाद के बीच विपक्ष का आरोप है कि सरकार देश के नाम 'इंडिया' को हटाकर भारत नाम का ही उपयोग करना चाहती है।

केंद्रीय मंत्री ने इस मामले को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘भारत नाम का विरोध कौन कर रहा है? क्या अब आपको भरत का नाम आते ही कष्ट होने लगा है? ये वही लोग हैं जो पार्टी को देश से पहले रखते हैं और राजनीति के दलदल में फंसे हुए हैं। उन्होंने विदेशी धरती से भी देश को बदनाम करने की कोशिश की है।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM