उच्चतम न्यायालय ने बधिरों की मदद के लिए सांकेतिक-भाषा दुभाषिया किया नियुक्त

खबरे |

खबरे |

उच्चतम न्यायालय ने बधिरों की मदद के लिए सांकेतिक-भाषा दुभाषिया किया नियुक्त
Published : Oct 6, 2023, 12:44 pm IST
Updated : Oct 6, 2023, 12:44 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि वह संवैधानिक पीठ की सुनवाई के लिए सांकेतिक-भाषा दुभाषिया चाहते थे।

New Delhi: प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ ने न्यायिक कार्यवाही को समझने में बधिर वकीलों एवं वादियों की मदद करने के लिए शुक्रवार को सांकेतिक-भाषा दुभाषिए की नियुक्ति की घोषणा की।

प्रधान न्यायाधीश ने कार्यवाही के आरंभ में कहा, ‘‘आज हमारे पास एक दुभाषिया हैं जिनकी नियुक्ति उच्चतम न्यायालय ने की है।’’. एक वकील ने कहा, ‘‘यह एक ऐतिहासिक क्षण है।’’ प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि वह संवैधानिक पीठ की सुनवाई के लिए सांकेतिक-भाषा दुभाषिया चाहते थे।

प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने 22 सितंबर को दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों से संबंधित एक मामले में बधिर वकील सारा सनी की दलीलों को सांकेतिक-भाषा दुभाषिए सौरव राय चौधरी की मदद से सुना।

वकील एवं बार संस्थाओं ने इस तथ्य की सराहना की कि उच्चतम न्यायालय ने सांकेतिक-भाषा दुभाषिए के जरिए एक बधिर वकील को मामले की सुनवाई की अनुमति दी। प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ दिव्यांग लोगों की न्याय आपूर्ति प्रणाली तक पहुंच बनाने की दिशा में संवेदनशील रहे हैं। उन्होंने दिव्यांग लोगों तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करने एवं न्यायिक कार्यवाही को समझने में उन्हें आने वाली मुश्किलों को दूर करने के उद्देश्य से पिछले साल इस संबंध में उच्चतम न्यायालय की एक समिति भी गठित की थी। दिव्यांग लोगों तक न्यायिक कार्यवाही की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए शीर्ष अदालत परिसर में कई बुनियादी ढांचा बदलाव किए गए हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM