भारत ने ब्रिटेन के यात्रियों के लिए ई-वीजा प्रणाली बहाल की

खबरे |

खबरे |

भारत ने ब्रिटेन के यात्रियों के लिए ई-वीजा प्रणाली बहाल की
Published : Dec 6, 2022, 1:21 pm IST
Updated : Dec 6, 2022, 1:21 pm IST
SHARE ARTICLE
India restores e-visa system for UK travelers
India restores e-visa system for UK travelers

ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दुरईस्वामी ने कहा कि यह सेवा तत्काल शुरू हो जाएगी। लंदन में उच्चायोग के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि..

लंदन :  लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने भारत की यात्रा करना चाह रहे ब्रिटिश यात्रियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वीजा (ई-वीजा) प्रक्रिया बहाल करने की सोमवार को घोषणा की। पिछले कुछ महीनों में भारत के लिए वीजा की भारी मांग के बीच इस कदम का व्यापक स्वागत होने की संभावना है।

ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दुरईस्वामी ने कहा कि यह सेवा तत्काल शुरू हो जाएगी। लंदन में उच्चायोग के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि यात्री इस सप्ताह से भारत जाने के लिए ई-वीजा के वास्ते आवेदन करना शुरू कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रणाली को उन्नत करने की प्रक्रिया जारी है और भारतीय वीजा वेबसाइट जल्द ही ई-वीजा का आवेदन स्वीकार करेगी।

दुरईस्वामी ने ट्विटर पर एक वीडियो के जरिये बताया, ‘‘आज की बड़ी खबर है कि हम एक बार फिर ई-वीजा शुरू करने जा रहे हैं। इससे ब्रिटेन के मित्र अपेक्षाकृत बहुत आसानी से भारत की यात्रा कर सकेंगे।’’

इस घोषणा की तारीफ की जा रही है। ब्रिटिश संसद में यह मुद्दा उठा है कि पिछले महीने इंडोनेशिया में जी20 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की बैठक में बातचीत के मुद्दों में यह विषय भी शामिल था।

ई-वीजा की घोषणा से पहले भारतीय वीजा प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए अनेक कदम उठाये गये। इनमें मध्य लंदन में एक नया भारतीय वीजा केंद्र शुरू करना और ‘घर पर वीजा उपलब्ध कराने’ की सुविधा शुरू करना शामिल है। कोविड महामारी के बाद ब्रिटेन से भारत की यात्रा की बढ़ती मांग पर ध्यान देने के लिए ये कदम उठाये जा रहे हैं। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM