गो फर्स्ट करेगी जी-20 सम्मेलन के लिए चार्टर उड़ानों का संचालन

खबरे |

खबरे |

गो फर्स्ट करेगी जी-20 सम्मेलन के लिए चार्टर उड़ानों का संचालन
Published : Feb 7, 2023, 10:21 am IST
Updated : Feb 7, 2023, 10:21 am IST
SHARE ARTICLE
GoFirst to operate charter flights for G-20 summit (प्रतिनिधि)
GoFirst to operate charter flights for G-20 summit (प्रतिनिधि)

गत एक दिसंबर को जी20 की अध्यक्षता संभालने वाले भारत में नौ-दस सितंबर को शिखर सम्मेलन आयोजित होगा।

मुंबई : घरेलू विमानन कंपनी गो फर्स्ट ने सोमवार को कहा कि वह इस साल भारत में आयोजित होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के लिए चार्टर उड़ानों का संचालन करेगी।

गत एक दिसंबर को जी20 की अध्यक्षता संभालने वाले भारत में नौ-दस सितंबर को शिखर सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें दुनिया के 20 विकसित एवं विकासशील देशों के प्रमुख शिरकत करेंगे। इसके अलावा जी-20 समूह से जुड़ी करीब 200 बैठकें भी देश के अलग-अलग शहरों में समय-समय पर होती रहेंगी।

गो फर्स्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कौशिक खोना ने एक बयान में कहा, ‘‘गो फर्स्ट को जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए चार्टर उड़ानें संचालित करने के लिए चुना गया है।’’

एयरलाइन के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि एयरलाइन सात फरवरी से 23 मार्च के बीच छह शहरों को आपस में जोड़ने वाली सात चार्टर उड़ानें परिचालित करेगी। ये उड़ानें दिल्ली, भुज, आगरा, खजुराहो, डिबुगढ़ और ईटानगर को आपस में जोड़ेंगी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM