LSAM 16 श्रृंखला का दूसरा बजरा नौसेना को गया सौंपा

खबरे |

खबरे |

LSAM 16 श्रृंखला का दूसरा बजरा नौसेना को गया सौंपा
Published : Sep 7, 2023, 6:21 pm IST
Updated : Sep 7, 2023, 6:21 pm IST
SHARE ARTICLE
Second barge of LSAM 16 series handed over to Navy
Second barge of LSAM 16 series handed over to Navy

नौसेना ने एक बयान में बताया कि नौसेना को बजरा की आपूर्ति बुधवार को की गई है।

मुंबई:  भारतीय नौसेना ने कहा है कि एलएसएएम 16 (यार्ड 126) श्रृंखला का दूसरा बजरा उसे सौंप दिया गया है। इसका निर्माण एक निजी कंपनी ने किया है और इसे शामिल करने से नौसेना की परिचालन प्रतिबद्धताओं को प्रोत्साहन मिलेगा। नौसेना ने एक बयान में बताया कि नौसेना को बजरा की आपूर्ति बुधवार को की गई है।

नौसेना ने बताया कि सरकार की 'आत्मनिर्भर भारत' पहल के अनुरूप ‘इलेवन ऐम्युनिशन बार्जेस’ के निर्माण और वितरण का अनुबंध ठाणे स्थित कंपनी मेसर्स सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ हुआ था। 

बयान में कहा गया है, “श्रृंखला का दूसरा बजरा एलएसएएम 16 (यार्ड 126) छह सितंबर को कमांडर एमवी राज कृष्णा, सीओवाई (एमबीआई) की उपस्थिति में भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया है।”

बयान में कहा गया है कि बजरा को मुंबई में सौंपा गया है, इसे भारतीय जहाज पंजी (आईआरएस) के नियमों के तहत बनाया गया है और इसकी सेवा 30 साल तक ली जा सकती है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM