खिलाड़ियों ने जबरदस्त समर्पण दिखाया है: एशियाई खेलों में भारत के 100 पदक जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मू

खबरे |

खबरे |

खिलाड़ियों ने जबरदस्त समर्पण दिखाया है: एशियाई खेलों में भारत के 100 पदक जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मू
Published : Oct 7, 2023, 4:48 pm IST
Updated : Oct 7, 2023, 4:48 pm IST
SHARE ARTICLE
Players have shown tremendous dedication: President Murmu on India winning 100 medals in Asian Games
Players have shown tremendous dedication: President Murmu on India winning 100 medals in Asian Games

भारतीय दल ने एशियाई खेलों में सौ पदक पूरे कर लिए,...

New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को कहा कि भारत ने मौजूदा एशियाई खेलों में 100 पदक जीतकर इतिहास रचा है और देश के खिलाड़ियों ने इस बहुप्रतीक्षित उपलब्धि तक पहुंचने के लिए जबरदस्त समर्पण, कौशल और क्षमता का प्रदर्शन किया है।

भारतीय दल ने एशियाई खेलों में सौ पदक पूरे कर लिए, जब महिला कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे को शनिवार को रोमांचक फाइनल में 26-25 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

मुर्मू ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत ने एशियाई खेलों में पहली बार 100 पदक जीतकर इतिहास रचा। हमारे खिलाड़ियों ने इस बहुप्रतीक्षित उपलब्धि तक पहुंचने के लिए जबरदस्त समर्पण, कौशल और क्षमता का प्रदर्शन किया है।’’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए पूरे भारतीय दल को हार्दिक बधाई। देश को आप सभी पर बेहद गर्व है। मैं कामना करती हूं कि आप आगे बढ़ते रहें और भविष्य में और भी उच्च स्तर की उपलब्धियां हासिल करें।’’ भारत ने इंडोनेशिया में एशियाई खेलों के पिछले संस्करण में 70 पदक जीते थे, जहां देश के एथलीटों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज करते हुए 16 स्वर्ण, 23 रजत और 31 कांस्य पदक जीते थे।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM