न्यायालय ने अपने मोबाइल ऐप का 2.0 संस्करण किया लॉन्च,अब देख सकेंगे...

खबरे |

खबरे |

न्यायालय ने अपने मोबाइल ऐप का 2.0 संस्करण किया लॉन्च,अब देख सकेंगे...
Published : Dec 7, 2022, 3:07 pm IST
Updated : Dec 7, 2022, 3:07 pm IST
SHARE ARTICLE
The court launched the 2.0 version of its mobile app, now you will be able to see...
The court launched the 2.0 version of its mobile app, now you will be able to see...

भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा नया एंड्रॉयड संस्करण गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है, इसका IOS संस्करण हफ्ते में उपलब्ध...

New Delhi : उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को अपने एंड्रॉयड फोन ऐप्लिकेशन का 2.0 संस्करण लॉन्च किया, जो कानून अधिकारियों और विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों के नोडल अधिकारियों को रियल टाइम में अदालती कार्यवाही को देखने की सुविधा देगा।

भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि नया एंड्रॉयड संस्करण गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है, जबकि इसका आईओएस संस्करण एक हफ्ते में उपलब्ध करा दिया जाएगा।

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा, “एंड्रॉयड 2.0 संस्करण उपलब्ध है, जबकि आईओएस संस्करण एक सप्ताह में लॉन्च किया जाएगा। वकीलों और अधिवक्ताओं के रिकॉर्ड के अलावा यह ऐप केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के सभी कानून अधिकारियों और नोडल अधिकारियों को रियल टाइम में अदालती कार्यवाही तक पहुंच प्रदान करेगा। वे इस ऐप्लिकेशन के माध्यम से लॉग-इन करके अदालती कार्यवाही देख सकेंगे।”

प्रधान न्यायाधीश ने बुधवार के दिन के कामकाज की शुरुआत करने से पहले यह घोषणा की।

उन्होंने कहा, “केंद्रीय मंत्रालयों के विधि अधिकारी और नोडल अधिकारी रियल टाइम में अपने मामले की स्थिति, आदेश, कार्यवाही और लंबित मामलों की स्थिति देख सकेंगे।”

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM