भारत और मलेशिया ने सेमीकंडक्टर, यूपीआई और रक्षा सहयोग को गहरा करने पर सहमति जताई है।
PM Modi in Malaysia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलेशिया दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच आज द्विपक्षीय बातचीत हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ अपने दृढ़ रुख को दोहराया।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर भारत का संदेश स्पष्ट है – कोई दोहरा मापदंड नहीं और कोई समझौता नहीं। भारत और मलेशिया आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करेंगे।
प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पीएम मोदी ने तमिल भाषा की अहमियत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि तमिल भाषा के प्रति साझा प्रेम भारत और मलेशिया के बीच मजबूत संबंधों को और गहरा करता है।

पीएम मोदी ने ऑडियो-विज़ुअल समझौते का जिक्र करते हुए कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि आज हुए ऑडियो-विज़ुअल समझौते के साथ फिल्में और संगीत, खासकर तमिल फिल्में, हमारे दिलों को और करीब लाएंगी।” उन्होंने मलेशियाई प्रधानमंत्री को अपना मित्र भी बताया।
आज पीएम मोदी ने 10वें भारत-मलेशिया सीईओ फोरम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मलेशिया के चार प्रमुख उद्योगपतियों के साथ बातचीत की।
उन्होंने पेट्रोनास के अध्यक्ष और ग्रुप सीईओ तन श्री तेंगकु मुहम्मद तौफिक, बर्जया कॉर्पोरेशन बर्हाद के संस्थापक तन श्री दातो’ सेरी विंसेंट, खजानाह नेशनल बर्हाद के डायरेक्टर दातो’ अमीरुल फैसल वान जाहिर और फाइसन इलेक्ट्रॉनिक्स के संस्थापक दातो पुआ खेइन सेंग से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और मलेशिया के बीच बढ़ते कारोबारी संबंधों (B2B कनेक्शन्स) की सराहना की और मलेशियाई कंपनियों में भारत की विकास यात्रा के प्रति गहरी रुचि देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।
प्रधानमंत्री ने मलेशिया दौरे से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि भारत-मलेशिया की दोस्ती सीधे हमारे लोगों पर आधारित है। उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा समझौता, पर्यटन के लिए निःशुल्क ई-वीजा और मलेशिया में UPI की शुरुआत हमारे लोगों को और करीब लाएगी और टूरिज्म को बढ़ावा देगी।
trh
इसके अलावा, पीएम मोदी ने बताया कि दोनों देश विश्वविद्यालयों के विस्तार और अपने युवाओं के लिए कौशल विकास के अवसर बढ़ाने के लिए भी मिलकर काम कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मलेशिया में भारतीय श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सोशल सिक्योरिटी समझौता, मुफ्त ई-वीजा और पर्यटन के लिए यूपीआई डिजिटल इंटरफेस जैसी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं, जो दोनों देशों के नागरिकों के जीवन को और आसान बनाएंगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी साझेदारी की सफलता का असली पैमाना यह है कि उसका लाभ सीधे लोगों तक पहुंचे।
पीएम मोदी ने कहा, “तमिल भाषा के प्रति साझा प्रेम भारत और मलेशिया के बीच मजबूत संबंधों का प्रतीक है। मलेशिया में तमिल भाषा की जीवंत और व्यापक उपस्थिति शिक्षा, मीडिया और सांस्कृतिक जीवन में स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि आज हुए ऑडियो-विजुअल समझौते के साथ फिल्में और संगीत, खासकर तमिल फिल्में, हमारे दिलों को और करीब लाएंगी।”
इस अवसर पर पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव पर भी जोर दिया और तमिल भाषा तथा तमिल सिनेमा को लोगों के बीच भावनात्मक निकटता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि यह समझौता फिल्म और संगीत के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देगा, जिससे भारत-मलेशिया के संबंध और भी गहरे होंगे।
sd
प्रधानमंत्री ने सुरक्षा क्षेत्र में भी साझेदारी को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा, “हम आतंकवाद-विरोधी कार्रवाई, खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान और समुद्री सुरक्षा में सहयोग को और मजबूत करेंगे। साथ ही, रक्षा सहयोग को और व्यापक बनाया जाएगा।”
इसके अलावा, पीएम मोदी ने बताया कि एआई और डिजिटल तकनीकों के साथ-साथ सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्रों में भी भारत-मलेशिया साझेदारी को आगे बढ़ाया जाएगा।