PM Modi In Assam: PM मोदी का असम का दो दिवसीय दौरा आज से होगा शुरू, राज्य को देंगे 18,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का तोहफा

खबरे |

खबरे |

PM Modi In Assam: PM मोदी का असम का दो दिवसीय दौरा आज से शुरू, राज्य को देंगे 18,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का तोहफा
Published : Mar 8, 2024, 11:00 am IST
Updated : Mar 8, 2024, 3:36 pm IST
SHARE ARTICLE
PM Modi's two-day tour of Assam will start from today, will gift projects worth Rs 18,000 crore to the state
PM Modi's two-day tour of Assam will start from today, will gift projects worth Rs 18,000 crore to the state

अधिकारियों ने बताया कि मोदी शनिवार तड़के जंगल सफारी करेंगे और इसके लिए जीप एवं हाथी सफारी दोनों की व्यवस्था की गई है।

PM Modi's two-day tour of Assam will start from today News In Hindi:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार यानी आज दो दिवसीय यात्रा पर असम पहुंचेंगे और इस दौरान वह काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में ठहरेंगे एवं 18,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।मोदी दोपहर बाद तेजपुर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए काजीरंगा के पनबारी के लिए उड़ान भरेंगे। वह उद्यान में ‘सेंट्रल कोहोरा रेंज’ के पास पुलिस अतिथि गृह में रात में ठहरेंगे।

LPG Cylinder Price: महिला दिवस पर पीएम मोदी का तोहफा, 100 रुपये कम हुए LPG सिलेंडर के दाम

अधिकारियों ने बताया कि मोदी शनिवार तड़के जंगल सफारी करेंगे और इसके लिए जीप एवं हाथी सफारी दोनों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि मोदी वहां करीब दो घंटे रहेंगे। इसके बाद वह अरुणाचल प्रदेश रवाना होंगे, जहां वह दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

वह दोपहर में जोरहाट लौटेंगे और महान अहोम जनरल लचित बोरफुकन की 125 फुट ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ वेलर’ (बहादुरी की प्रतिमा) का उद्घाटन करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद मोदी मेलेंग मेतेली पोथार जाएंगे, जहां वह लगभग 18,000 करोड़ रुपये की केंद्रीय और राज्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे और बाद वह पश्चिम बंगाल रवाना होंगे।प्रधानमंत्री ने चार फरवरी को असम का दौरा किया था और 11,600 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शुरू की थीं।

(For more news apart from PM Modi's two-day tour of Assam will start from today News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM