18th Lok Sabha First Session: देश की 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 15 जून के आसपास शुरू होने की संभावना!

खबरे |

खबरे |

18th Lok Sabha First Session: देश की 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 15 जून के आसपास शुरू होने की संभावना!
Published : Jun 8, 2024, 9:45 am IST
Updated : Jun 8, 2024, 9:45 am IST
SHARE ARTICLE
The first session of the country's 18th Lok Sabha is likely to begin around June 15: Sources
The first session of the country's 18th Lok Sabha is likely to begin around June 15: Sources

सूत्रों ने बताया कि अगले दिन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे.

18th Lok Sabha First Session: देश की 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 15 जून के आसपास शुरू होने की संभावना है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।  सूत्रों ने बताया कि पहला सत्र जून के तीसरे सप्ताह में सदन के सदस्यों के रूप में नवनिर्वाचित उम्मीदवारों के शपथ ग्रहण के साथ शुरू होगा। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है, जिसके बाद नये अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि अगले दिन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे और इस तरह सत्र का औपचारिक उद्घाटन होगा। सत्र की तारीखों पर अंतिम फैसला नये केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लिया जाएगा। सत्र के दौरान प्रधानमंत्री मोदी अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों का दोनों सदनों से परिचय भी कराएंगे।

सत्र 22 जून को समाप्त होने की संभावना है। रविवार शाम को राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद मंत्रिमंडल की बैठक होने की संभावना है। राष्ट्रपति मुर्मू ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की सलाह पर पांच जून को 17वीं लोकसभा भंग कर दी थी।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024 IRE vs CAN Highlights: टी20 वर्ल्ड कप में दूसरा उलटफेर, कनाडा ने आयरलैंड को 12 रनों से रौंदा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा भाजपा संसदीय दल के नेता के रूप में मोदी के चुने जाने और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) नेताओं द्वारा समर्थन पत्र सौंपे जाने के बाद मुर्मू ने शुक्रवार को मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नियुक्त किया।

भाजपा ने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में 543 सदस्यीय सदन में 240 सीट जीत पर दर्ज की, जो बहुमत के जादुई आंकड़े 272 से कम है। हालांकि राजग ने कुल 293 सीट पर जीत हासिल कर बहुमत हासिल किया है।(भाषा)

(For More News Apart from The first session of the country's 18th Lok Sabha is likely to begin around June 15: Sources, Stay Tuned To Rozana Spokesman)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM