पक्षियों की 78 प्रजातियां सिर्फ भारत में पाई जाती हैं : रिपोर्ट

खबरे |

खबरे |

पक्षियों की 78 प्रजातियां सिर्फ भारत में पाई जाती हैं : रिपोर्ट
Published : Aug 8, 2023, 1:35 pm IST
Updated : Aug 8, 2023, 1:35 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

जेडएसआई के वैज्ञानिक अमिताव मजूमदार ने बताया कि दुनिया में 10,906 पक्षी प्रजातियों की समृद्ध विविधता है।

कोलकाता: भारतीय प्राणीविज्ञान सर्वेक्षण (जेडएसआई) के एक अध्ययन में दावा किया गया है कि पक्षियों की 78 प्रजातियां सिर्फ भारत में पाई जाती हैं। जेडएसआई के वैज्ञानिक अमिताव मजूमदार ने बताया कि दुनिया में 10,906 पक्षी प्रजातियों की समृद्ध विविधता है। इनमें से 1,353 का घर भारत है।

मजूमदार ने बताया कि ‘इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर’ (आईयूसीएन) के वर्गीकरण के अनुसार, सिर्फ भारत में पाई जाने वाली पक्षियों की 78 प्रजातियों में से 25 ‘लुप्त’ होने की कगार पर हैं।

मजूमदार ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘पक्षियों की 78 प्रजातियां केवल हमारे देश के भौगोलिक क्षेत्र में पाई जाती हैं। आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर हमने '75 एन्डेमिक बर्ड्स ऑफ इंडिया' पुस्तक में 75 ऐसी ही प्रजातियों पर ध्यान केंद्रित किया है।’’

उन्होंने बताया कि पक्षियों की 28 प्रजातियां पश्चिमी घाट में, 25 प्रजातियां अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में, चार प्रजातियां पूर्वी हिमालय में और एक एक प्रजाति दक्षिणी दक्कन पठान तथा मध्य भारतीय वनक्षेत्र में पाई जाती है।

‘संकटग्रस्त’ 25 प्रजातियों में से तीन को ‘गंभीर रूप से लुप्तप्राय’, पांच को ‘लुप्तप्राय’ और 17 को ‘संवेदनशील’ के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। इसके अलावा 11 प्रजातियां ऐसी हैं जिनका समय रहते संरक्षण न करने पर वह लुप्तप्राय की सूची में आ सकती हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM