Asaduddin Owaisi News: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले की खबरें चिंताजनक हैं: ओवैसी

खबरे |

खबरे |

Asaduddin Owaisi News: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले की खबरें चिंताजनक हैं: ओवैसी
Published : Aug 8, 2024, 6:19 pm IST
Updated : Aug 8, 2024, 6:19 pm IST
SHARE ARTICLE
Asaduddin Owaisi
Asaduddin Owaisi

देश में जुलाई मध्य में शुरू हुए आरक्षण विरोधी प्रदर्शन के बाद से मृतकों की संख्या बढ़कर 560 हो गयी है।

Asaduddin Owaisi News:  ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमला किए जाने की खबरों पर बृहस्पतिवार को चिंता जतायी और मांग की कि पड़ोसी देश में प्राधिकारी उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें।

मीडिया में बृहस्पतिवार को आयी एक खबर के अनुसार, बांग्लादेश में सोमवार को शेख हसीना सरकार के बेदखल होने के बाद हुई हिंसा की घटनाओं में कम से कम 232 लोगों की मौत हो गयी। देश में जुलाई मध्य में शुरू हुए आरक्षण विरोधी प्रदर्शन के बाद से मृतकों की संख्या बढ़कर 560 हो गयी है।

ढाका में हिंदू समुदाय के दो नेताओं के अनुसार, बांग्लादेश में हिंसा में कई हिंदू मंदिरों, मकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानो में तोड़फोड़ की गयी, महिलाओं का उत्पीड़न किया गया और हसीना की आवामी लीग पार्टी से जुड़े दो हिंदू नेताओं की हत्या कर दी गयी।

ओवैसी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले किए जाने की खबरें चिंताजनक हैं। अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत बांग्लादेश की सरकार और प्राधिकारियों का अल्पसंख्यकों के जीवन और संपति की रक्षा करने का कर्तव्य है।’’

उन्होंने कहा कि ऐसी भी खबरें हैं कि देश के बहुसंख्यक समुदाय के कई लोग अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के घरों और पूजा स्थलों की रक्षा कर रहे हैं।

(For more news apart from Asaduddin Owaisi News: News of attacks on minorities in Bangladesh is worrying: Owaisi, stay tuned to Rozana Spokesman)


 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM