मणिपुर : तेंगनोउपल जिले में सुरक्षा बलों और हथियारबंद लोगों के बीच गोलीबारी

खबरे |

खबरे |

मणिपुर : तेंगनोउपल जिले में सुरक्षा बलों और हथियारबंद लोगों के बीच गोलीबारी
Published : Sep 8, 2023, 11:53 am IST
Updated : Sep 8, 2023, 11:53 am IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

गोलाबारी सुबह छह बजे शुरू हुई और रुक-रुक कर जारी है।

इंफाल: मणिपुर के तेंगनोउपल जिले के पल्लेल इलाके में शुक्रवार को तड़के सुरक्षा बलों और हथियारबंद लोगों के बीच गोलीबारी की सूचना मिली है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, गोलाबारी सुबह छह बजे शुरू हुई और रुक-रुक कर जारी है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

सुरक्षा बल हालात पर नजर बनाए हुए हैं। बिष्णुपुर जिले के फौगाक्चाओ इखाई इलाके में बुधवार को हजारों की तादाद में प्रदर्शनकारी एकत्र हुए थे और तोरबुंग में अपने वीरान पड़े घरों तक पहुंचने के लिए सेना की नाकेबंदी को तोड़ने का प्रयास किया था, जिसके दो दिन गोलीबारी की यह घटना सामने आई है।

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में तनाव की स्थिति है और त्वरित कार्य बल (आरएएफ), असम राइफल्स सहित सुरक्षा बलों के साथ मिलकर मणिपुर पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े। प्रदर्शन से एक दिन पहले एहतियात के रूप में मणिपुर के सभी पांच घाटी जिलों में पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया गया था।

Location: India, Manipur, Imphal

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM