PM Modi Laos visit News: पीएम मोदी 10-11 अक्टूबर को करेंगे लाओस का दौरा

खबरे |

खबरे |

PM Modi Laos visit News: पीएम मोदी 10-11 अक्टूबर को करेंगे लाओस का दौरा
Published : Oct 8, 2024, 12:53 pm IST
Updated : Oct 8, 2024, 12:53 pm IST
SHARE ARTICLE
PM Modi Laos visit on 10-11 October latest News In Hindi
PM Modi Laos visit on 10-11 October latest News In Hindi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान के मौजूदा अध्यक्ष के तौर पर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.

PM Modi Laos visit on 10-11 October latest News In Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10-11 अक्टूबर को लाओस की राजधानी विएंतियाने का दौरा करेंगे। उनकी यात्रा लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक के प्रधान मंत्री सोनेक्से सिफानदोन के निमंत्रण पर हो रही है। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक के प्रधानमंत्री सोनेक्से सिफानदोन के निमंत्रण पर अपनी यात्रा के दौरान 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान के मौजूदा अध्यक्ष के तौर पर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. लाओस, दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) का वर्तमान अध्यक्ष देश है।

जुलाई में विदेश मंत्री जयशंकर ने किया था दौरा 

इससे पहले जुलाई में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लाओस का दौरा किया था. जयशंकर लाओस की राजधानी में दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे। जहां उन्होंने वियनतियाने में प्रधान मंत्री सोनेक्स सिपांडन से मुलाकात की।

आसियान सदस्य ?

आसियान के 10 सदस्य देश इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यांमार और कंबोडिया हैं। जयशंकर ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के अपने समकक्ष विंस्टन पीटर्स से मुलाकात की और शिक्षा, कृषि प्रौद्योगिकी, प्रशांत द्वीप समूह और क्रिकेट पर चर्चा की।

(For more news apart from PM Modi Laos visit on 10-11 October latest News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM

अमृतसर में हो रही समलैंगिक परेड को लेकर छिड़ा विवाद |Gay Parade in Amritsar

08 Apr 2025 5:45 PM

Spokesman Di Sath :इस गांव में फैक्ट्री बांट रही है मौत! हर घर में कैंसर, पीलिया के मरीज| Nimrat Kaur

08 Apr 2025 5:44 PM