विदेश मंत्री जयशंकर ने जनरल बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि

खबरे |

खबरे |

विदेश मंत्री जयशंकर ने जनरल बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि
Published : Dec 8, 2022, 5:05 pm IST
Updated : Dec 8, 2022, 5:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Foreign Minister Jaishankar paid tribute to General Bipin Rawat
Foreign Minister Jaishankar paid tribute to General Bipin Rawat

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरूवार को भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।

 New Delhi : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरूवार को भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीस) रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 12 अन्य सैन्यकर्मियों का पिछले साल आठ दिसंबर को तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हेलीकॉप्टर हादसे में निधन हो गया था।

जयशंकर ने ट्वीट किया, "भारत के पहले सीडीएस दिवंगत जनरल बिपिन रावत को आज उनकी पुण्यतिथि पर याद करता हूं। एक महान सैनिक, एक मजबूत नेता और एक अद्भुत इंसान।"

एकीकृत रक्षा स्टाफ (आईडीएस) मुख्यालय ने कहा कि 44 भारतीय दूतावासों और उच्चायोगों में सेवारत 71 सैन्य अधिकारियों ने दिवंगत कमांडर सीडीएस को श्रद्धांजलि दी।

 ट्वीट किया, ‘‘8 दिसंबर, 2021 को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले सीडीएस दिवंगत जनरल बिपिन रावत और अन्य की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर, 44 भारतीय दूतावासों और उच्चायोगों में सेवारत 71 सैन्य अधिकारियों ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पोर्टल पर ऑनलाइन श्रद्धांजलि दी।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM