अनजाने में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाले बीएसएफ जवान को पाक रेंजर्स ने पकड़ा

खबरे |

खबरे |

अनजाने में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाले बीएसएफ जवान को पाक रेंजर्स ने पकड़ा
Published : Dec 8, 2022, 10:12 am IST
Updated : Dec 8, 2022, 4:14 pm IST
SHARE ARTICLE
Pak Rangers caught BSF jawan who inadvertently crossed international border
Pak Rangers caught BSF jawan who inadvertently crossed international border

यह दिसंबर में पंजाब के अबोहर सेक्टर में हुई इस तरह की दूसरी घटना है। इससे पहले,1 दिसंबर को भारत-पाक सीमा पर ‘जीरो लाइन’...

 New Delhi : पाक रेंजर्स ने पंजाब सेक्टर में बुधवार को गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान को पकड़ लिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पाक रेंजर्स द्वारा बीएसएफ जवान को वापस भारत को सौंपे जाने का इंतजार है।

यह दिसंबर में पंजाब के अबोहर सेक्टर में हुई इस तरह की दूसरी घटना है। इससे पहले, एक दिसंबर को भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ‘जीरो लाइन’ गश्त के दौरान एक जवान पाकिस्तान की सीमा में दाखिल हो गया था। उसी दिन पाकिस्तान रेंजर्स ने फ्लैग मीटिंग के बाद जवान को वापस बीएसएफ को सौंप दिया था।

अधिकारियों ने बताया कि ताजा मामले में बीएसएफ जवान बुधवार सुबह बेहद घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के चलते सीमा पार कर गया और पाक रेंजर्स ने उसे पकड़ लिया।

बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “बीएसएफ और पाक रेंजर्स एक-दूसरे के संपर्क में हैं। जवान को रिहा किए जाने के संबंध में जानकारी का इंतजार है।”

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM