Bharat Ratna 2024: एमएस स्वामीनाथन, नरसिम्हा राव और चरण सिंह को मिलेगा भारत रत्न, PM ने पोस्ट कर दी जानकारी

खबरे |

खबरे |

Bharat Ratna 2024: एमएस स्वामीनाथन, नरसिम्हा राव और चरण सिंह को मिलेगा भारत रत्न, PM ने पोस्ट कर दी जानकारी
Published : Feb 9, 2024, 2:02 pm IST
Updated : Feb 9, 2024, 2:02 pm IST
SHARE ARTICLE
Bharat Ratna 2024 : Ms Swaminathan, Narasimha Rao And Charan Singh news in hindi
Bharat Ratna 2024 : Ms Swaminathan, Narasimha Rao And Charan Singh news in hindi

भारत रत्न पुरस्कार की जानकारी खुद प्रधानमंत्री ने पोस्ट कर साझा की।

Bharat Ratna Award 2024 news in hindi: पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और मशहूर कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की घोषणा की गई है। बता दें कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसको लेकर खुशी जाहिर करते हुए इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने कही कि नरसिम्हा राव के दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत को आर्थिक रूप से उन्नत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, इसकी समृद्धि, विकास के लिए ठोस नींव रखी, उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन ने भारत को कृषि में आत्मनिर्भरता हासिल करने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उत्कृष्ट प्रयास किए। वहीं चरण सिंह को भारत रत्न देश के प्रति उनके अतुलनीय योगदान के प्रति समर्पण के लिए है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोस्ट कर दी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘X’ पर लिखा कि ‘यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री, श्री पीवी नरसिम्हा राव गारू को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। एक प्रतिष्ठित विद्वान और राजनेता के रूप में, नरसिम्हा राव गारू ने विभिन्न क्षमताओं में बड़े पैमाने पर भारत की सेवा की। उन्हें समान रूप से याद किया जाता है। उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और कई वर्षों तक संसद और विधान सभा के सदस्य के रूप में काम किया। उनका दूरदर्शी नेतृत्व भारत को आर्थिक रूप से उन्नत बनाने, देश की समृद्धि और विकास के लिए एक ठोस नींव रखने में सहायक था। नरसिम्हा राव प्रधानमंत्री के रूप में गारू के कार्यकाल को महत्वपूर्ण उपायों द्वारा चिह्नित किया गया था, जिसने भारत को वैश्विक बाजारों के लिए खोल दिया, जिससे आर्थिक विकास के एक नए युग को बढ़ावा मिला। इसके अलावा, भारत की विदेश नीति, भाषा और शिक्षा क्षेत्रों में उनका योगदान एक नेता के रूप में उनकी बहुमुखी विरासत को रेखांकित करता है, जिन्होंने न केवल भारत का नेतृत्व किया महत्वपूर्ण परिवर्तनों के माध्यम से, बल्कि इसकी सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को भी समृद्ध किया।"

 एक साथ 3 भारत रत्न देने की घोषणा

बता दें कि देश के प्रधानमंत्री ने एक साथ तीन बड़ी हस्तियों को भारत रत्न देने की जानकारी दी। खुद प्रधानमंत्री ने साझा की। बता दें कि केंद्र सरकार ने पूर्व पीएम नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह के साथ वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का ऐलान किया है।

नरसिम्हा राव, चरण सिंह और एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्ननरसिम्हा राव, चरण सिंह और एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न

गौर हो की इन तीन बड़ी हस्तियों ने भारत के विकास के लिए अपने अपने समय में कई बड़े काम किए है, जिसको ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की ओर से उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा की गई हैं।

(For more news apart from Bharat Ratna 2024 : Ms Swaminathan, Narasimha Rao And Charan Singh News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM