अमेरिका: 10 साल की लड़की ने मरने से पहले की अपने बॉयफ्रेंड से शादी

खबरे |

खबरे |

अमेरिका: 10 साल की लड़की ने मरने से पहले की अपने बॉयफ्रेंड से शादी
Published : Aug 9, 2023, 12:31 pm IST
Updated : Aug 9, 2023, 12:31 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

एमा एडवर्ड्स और डैनियल मार्शल क्रिस्टोफर "डीजे" विलियम्स ने 29 जून को एक बड़े ही धृूम-धाम से शादी की।

नई दिल्ली: अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में  एमा एडवर्ड्स  नाम की 10 साल की लड़की की ब्लड कैंसर से मौत हो गई है.  एमा की मौत से 12 दिन पहले उसके माता-पिता ने उसकी एक इच्छा पूरी की थी. एमा के माता-पिता के मुताबिक, बेटी को दुल्हन बनने का बहुत शौक था। जब डॉक्टरों ने कहा कि एम्मा बस कुछ ही दिनों की मेहमान है तो हमने उसकी दुल्हन बनने की इच्छा पूरी कर दी. लोगों और दोस्तों ने दिल खोलकर उनकी मदद की. हर काम डोनेशन से हुआ। 

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, एमा एडवर्ड्स और डैनियल मार्शल क्रिस्टोफर "डीजे" विलियम्स ने 29 जून को एक बड़े ही धृूम-धाम से शादी की। एमा को पिछले साल अप्रैल में तीव्र लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया (एएलएल) का पता चला था, लेकिन उसके माता-पिता अलीना और आरोन एडवर्ड्स ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह इस बीमारी को हरा देगी। हालाँकि, जून में, परिवार को दिल दहला देने वाली खबर मिली कि एमा का कैंसर लाइलाज है और उसके पास जीने के लिए केवल कुछ ही दिन बचे हैं।

अलीना ने कहा कि डेनियल मार्शल क्रिस्टोफर विलियम्स अपनी कक्षा में एमा के सबसे अच्छे दोस्त थे। हम उन्हें प्यार से 'डीजे' कहते हैं। एमा अक्सर कहती थी कि वह दुल्हन बनना चाहती है। डीजे के परिवार के साथ भी हमारे बहुत अच्छे रिश्ते हैं. एमा स्कूल में ही शादी करना चाहती थीं लेकिन प्रशासन ने इसे मंजूरी नहीं दी.

दोनों परिवारों ने एमा की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए नकली शादी करने का फैसला किया। उन्होंने तय कर लिया था कि चाहे कुछ भी करना पड़े, किसी भी हालत में ये शादी 2 दिन में करनी है. एक बगीचे में विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। 100 से अधिक मेहमानों को आमंत्रित किया गया था. एलिना के मुताबिक, एक दोस्त ने बाइबल का कुछ हिस्सा पढ़ा।DJ हमारा दामाद है। वो इस दुनिया का सबसे खूबसूरत और नेकदिल बच्चा है। वो सच में अपनी दोस्त से बहुत प्यार करता है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM