छह राज्यों की सात विधानसभा सीट पर उपचुनाव पांच सितंबर को: निर्वाचन आयोग

खबरे |

खबरे |

छह राज्यों की सात विधानसभा सीट पर उपचुनाव पांच सितंबर को: निर्वाचन आयोग
Published : Aug 9, 2023, 10:18 am IST
Updated : Aug 9, 2023, 10:18 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

कांग्रेस के दिग्गज नेता ओमन चांडी के निधन के कारण खाली हुई सीट भी शामिल है।

New Delhi: केरल और उत्तर प्रदेश सहित छह राज्यों की सात विधानसभा सीट पर पांच सितम्बर को उपचुनाव होंगे। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को यह घोषणा की। इनमें कांग्रेस के दिग्गज नेता ओमन चांडी के निधन के कारण खाली हुई सीट भी शामिल है। चांडी केरल की पुथुपल्ली सीट से विधायक थे। उन्होंने पांच दशक से अधिक समय तक इस सीट का प्रतिनिधित्व किया।

आयोग के अनुसार, त्रिपुरा की दो सीट तथा केरल, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की एक-एक सीट पर उपचुनाव होंगे तथा मतगणना आठ सितंबर को होगी। झारखंड में डुमरी विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक जगरनाथ महतो के निधन के बाद उपचुनाव जरूरी हो गया था।

आयोग के अनुसार, विधायक शमशुल हक के निधन और प्रतिमा भौमिक के इस्तीफे के कारण त्रिपुरा की बॉक्सानगर और धनपुर सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल में धुपगुड़ी विधानसभा सीट विधायक विष्णु पद राय के निधन के बाद खाली हुई है, जबकि उत्तर प्रदेश में घोसी सीट पर सपा विधायक दारा सिंह चौहान के इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने के कारण उपचुनाव कराया जा रहा है। उत्तराखंड की बागेश्वर सीट विधायक चंदन राम दास के निधन के बाद खाली हुई है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM