विधानसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही भाजपा की विदाई का उद्घोष हो गया : मल्लिकार्जुन खड़गे

खबरे |

खबरे |

विधानसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही भाजपा की विदाई का उद्घोष हो गया : मल्लिकार्जुन खड़गे
Published : Oct 9, 2023, 2:00 pm IST
Updated : Oct 9, 2023, 2:00 pm IST
SHARE ARTICLE
With the announcement of assembly elections, the farewell of BJP was announced: Mallikarjun Kharge.
With the announcement of assembly elections, the farewell of BJP was announced: Mallikarjun Kharge.

इन पांचों राज्यों में तीन दिसंबर को मतगणना होगी। 

New Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की घोषणा होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके साथियों की विदाई का भी उद्घोष हो गया है। खड़गे ने यह उम्मीद भी जताई कि पांचों राज्यों में कांग्रेस की जीत होगी।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘5 राज्यों के चुनावों की घोषणा के साथ ही भाजपा और उसके साथियों की विदाई का भी उद्घोष हो गया है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में कांग्रेस पार्टी मज़बूती के साथ जनता के पास जाएगी। जन-कल्याण, सामाजिक न्याय और प्रगतिशील विकास ही कांग्रेस पार्टी की गारन्टी है।’’

मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में क्रमश: 17 नवंबर, 23 नवंबर, 30 नवंबर तथा सात नवंबर को मतदान होगा, जबकि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में सात एवं 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

इन पांचों राज्यों में तीन दिसंबर को मतगणना होगी।  मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने सोमवार को चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की। 

Location: India, Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM