खरगे समेत कई कांग्रेस नेताओं ने दी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई

खबरे |

खबरे |

खरगे समेत कई कांग्रेस नेताओं ने दी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई
Published : Dec 9, 2022, 12:31 pm IST
Updated : Dec 9, 2022, 12:31 pm IST
SHARE ARTICLE
Many Congress leaders including Kharge congratulated Sonia Gandhi on her birthday
Many Congress leaders including Kharge congratulated Sonia Gandhi on her birthday

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। सोनिया गांधी आज 76 साल की हो गई।

New Delhi : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को जन्मदिन पर बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु होने की कामना की।

खरगे ने ट्वीट किया, “कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनायें। उनकी विनम्रता, समर्पण और विपरीत हालात में उनकी अदम्य भावना और गरिमा ने करोड़ों लोगों को प्रेरित किया है। मैं उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’ 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें अपना प्रेरणास्रोत बताया।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, "कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्षा, हम सबकी नेता सोनिया गांधी जी को जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं। आपने राजनीति में समर्पण, सेवा व सुचिता के अभूतपूर्व मानक स्थापित किए हैं। आप हम सब की प्रेरणा हैं। आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की हम सब कामना करते हैं। जीवेत् शरदः शतम्।"

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। सोनिया गांधी आज 76 साल की हो गई। वह दो दशक से अधिक समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं। 2004 से 2014 तक कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार के समय वह इस गठबंधन की अध्यक्ष थीं और राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की भी प्रमुख रहीं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM