भारत में कोविड-19 के 121 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

खबरे |

खबरे |

भारत में कोविड-19 के 121 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत
Published : Jan 10, 2023, 11:14 am IST
Updated : Jan 10, 2023, 11:14 am IST
SHARE ARTICLE
121 new cases of Kovid-19 in India, one person died
121 new cases of Kovid-19 in India, one person died

पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 52 की कमी आई है। बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,47,174 हो गई है। ..

New Delhi : भारत में मंगलवार को कोविड-19 महामारी के 121 नए मामले आए जिससे कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4.46 करोड़ हो गई है वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,319 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में संक्रमण से एक व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,722 हो गई है।

दैनिक संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.11 प्रतिशत दर्ज की गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है और संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गई है।

पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 52 की कमी आई है। बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,47,174 हो गई है। मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 220.14 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM