Air India Express News: पटरी पर लौट रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का परिचालन, काम पर लौट रहे कर्मचारी

खबरे |

खबरे |

Air India Express News: पटरी पर लौट रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का परिचालन, काम पर लौट रहे कर्मचारी
Published : May 10, 2024, 11:47 am IST
Updated : May 10, 2024, 11:47 am IST
SHARE ARTICLE
Air India Express operations back on track employees returning to work
Air India Express operations back on track employees returning to work

एयरलाइन प्रबंधन ने चालक दल के 25 सदस्यों की बर्खास्तगी का पत्र वापस ले लिया।

Air India Express News: एयर इंडिया एक्सप्रेस के चालक दल के सदस्य काम पर वापस लौटने लगे हैं। इसके साथ एरलाइन के परिचालन में शुक्रवार को धीरे-धीरे सुधार आना शुरू हो गया। चालक दल के सदस्यों की हड़ताल के कारण उड़ान सेवा बड़े पैमाने पर बाधित हुई थी।

एयरलाइन में कथित कुप्रबंधन के विरोध में चालक दल के सदस्यों के एक वर्ग ने हड़ताल की थी। उन्होंने मंगलवार रात हड़ताल वापस लेने की घोषणा की। इसके साथ, एयरलाइन प्रबंधन ने चालक दल के 25 सदस्यों की बर्खास्तगी का पत्र वापस ले लिया। हड़ताल के कारण टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने मंगलवार रात से 170 उड़ानों को रद्द किया था। एयर इंडिया एक्सप्रेस प्रतिदिन लगभग 380 उड़ानों का परिचालन करती है। कंपनी ने हड़ताल के कारण परिचालन में कटौती की।

MP News: भोपाल में एक घर से भारी मात्रा में कैश बरामद, मिले नोटों की कई गड्डियां

अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि अगले दो दिनों में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। चालक दल के जो सदस्य हड़ताल पर थे, वे अब काम पर लौट रहे हैं। एयरलाइन उन्हें ‘फिटनेस’ प्रमाणपत्र प्राप्त करने में मदद दे रही है। अधिकारी ने यह भी कहा कि ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शाम के समय की हैं। चालक दल के अधिक सदस्यों की उपलब्धता के साथ शुक्रवार से परिचालन बेहतर होने की उम्मीद है।

एयरलाइन औसतन प्रतिदिन 120 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें और 260 घरेलू सेवाएं संचालित करती है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने चालक दल के सदस्यों की कमी के कारण बृहस्पतिवार को 85 उड़ानें या अपनी कुल दैनिक क्षमता का लगभग 23 प्रतिशत रद्द किया था। एयरलाइन ने बृहस्पतिवार हड़ताल खत्म होने के बाद कहा था कि वह उड़ान कार्यक्रम को तेजी से बहाल करने में मदद करेगी और उन यात्रियों से माफी भी मांगी जो उड़ानें रद्द होने से प्रभावित हुए थे।

एयरलाइन में कथित कुप्रबंधन के विरोध में चालक दल के सदस्यों के एक वर्ग ने ‘बीमार’ होने की सूचना दी थी। उसके बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस को उड़ानें रद्द करनी पड़ी। (pti)

(For more news apart fromAir India Express operations back on track employees returning to work, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM