रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने को लेकर मलेशियाई प्रधानमंत्री से की वार्ता

खबरे |

खबरे |

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने को लेकर मलेशियाई प्रधानमंत्री से की वार्ता
Published : Jul 10, 2023, 4:30 pm IST
Updated : Jul 10, 2023, 4:30 pm IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार pti
फोटो साभार pti

रक्षा मंत्री मलेशिया के साथ रक्षा संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के इरादे से तीन-दिवसीय यात्रा पर रविवार को कुआलालंपुर पहुंचे थे।

कुआलालंपुर: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने को लेकर उनके सकारात्मक रवैये की सराहना की। सिंह ने मलेशिया के रक्षा मंत्री मोहम्मद हसन से भी मुलाकात की तथा उनके साथ द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की। 

रक्षा मंत्री मलेशिया के साथ रक्षा संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के इरादे से तीन-दिवसीय यात्रा पर रविवार को कुआलालंपुर पहुंचे थे।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से कुआलालंपुर में मुलाकात की। भारत-मलेशिया के द्विपक्षीय संबंधों को और सशक्त बनाने के प्रति उनके सकारात्मक रवैये तथा रुचि की सराहना करता हूं।’’.

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘मलेशिया के रक्षा मंत्री मोहम्मद हसन से कुआलालंपुर में आज बेहतरीन मुलाकात हुई। हमने व्यापक द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की तथा भारत-मलेशिया के बीच चौथे दशक के सहयोग के प्रारूप पर विचार-विमर्श किया।’’ 

नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा था कि सिंह और हसन दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग की समीक्षा करेंगे तथा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए नयी संभावनाएं तलाशेंगे।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत और मलेशिया का पूरे क्षेत्र की शांति और समृद्धि में साझा हित है। दोनों लोकतंत्रों के बीच एक मजबूत और बहुआयामी संबंध है, जो रक्षा तथा सुरक्षा सहित कई सामरिक क्षेत्रों में विस्तारित हुआ है।" मलेशिया उन मुट्ठी भर देशों में से एक है, जो भारत के स्वदेशी रूप से विकसित तेजस विमान की खरीद में गहरी दिलचस्पी दिखा रहा है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM