मणिपुर से सांसद रंजन सिंह को लोकसभा में बोलने का मौका क्यों नहीं दिया गया : कांग्रेस

खबरे |

खबरे |

मणिपुर से सांसद रंजन सिंह को लोकसभा में बोलने का मौका क्यों नहीं दिया गया : कांग्रेस
Published : Aug 10, 2023, 12:36 pm IST
Updated : Aug 10, 2023, 12:36 pm IST
SHARE ARTICLE
JaiRam Ramesh
JaiRam Ramesh

उल्लेख किया कि मणिपुर में हिंसा के दौरान रंजन सिंह का निजी आवास जला दिया गया था।

New Delhi: कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में केंद्र सरकार के कई मंत्रियों ने अपनी बात रखी लेकिन मणिपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह को सदन में अपनी बात रखने का मौका क्यों नहीं दिया गया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, "अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कई मंत्री लोकसभा में अपनी बात रख चुके हैं। ऐसा क्यों है कि लोकसभा में इनर मणिपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले केंद्रीय राज्य मंत्री एवं भाजपा सांसद राजकुमार रंजन सिंह को भाजपा ने संसद में मणिपुर के लिए बोलने का मौका नहीं दिया है?"

उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि मणिपुर में हिंसा के दौरान रंजन सिंह का निजी आवास जला दिया गया था। लोकसभा में सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार को चर्चा आरंभ हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज चर्चा पर जवाब देंगे।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM