राष्ट्रपति मुर्मू की कश्मीर यात्रा से पहले श्रीनगर में सुरक्षा चाक-चौबंद

खबरे |

खबरे |

राष्ट्रपति मुर्मू की कश्मीर यात्रा से पहले श्रीनगर में सुरक्षा चाक-चौबंद
Published : Oct 10, 2023, 4:08 pm IST
Updated : Oct 10, 2023, 4:08 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

इस यात्रा के दौरान वह कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।

श्रीनगर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बुधवार को होने वाली कश्मीर यात्रा से पहले श्रीनगर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस यात्रा के दौरान वह कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि घाटी में मुर्मू के आगमन से एक दिन पहले कश्मीर विश्वविद्यालय के आसपास पुलिस और अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ समेत सुरक्षा बलों को पर्याप्त संख्या में तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां शहर में समारोह स्थल के आसपास वाहनों की जांच और आवासीय क्षेत्रों में गश्त कर रही हैं।

अधिकारियों ने कहा कि शहर में निगरानी बनाए रखने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों जैसे नवीनतम उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM