Ratan Tata Net Worth: जानें सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले रतन टाटा की कुल नेटवर्थ, कभी अमीरों की सूची में नहीं हुए शामिल

खबरे |

खबरे |

Ratan Tata Net Worth: जानें सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले रतन टाटा की कुल नेटवर्थ, कभी अमीरों की सूची में नहीं हुए शामिल
Published : Oct 10, 2024, 10:18 am IST
Updated : Oct 10, 2024, 10:18 am IST
SHARE ARTICLE
Ratan Tata Net Worth Latest News In Hindi
Ratan Tata Net Worth Latest News In Hindi

पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा ने दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रात 11.30 बजे अंतिम सांस ली। 

Ratan Tata Net Worth Latest News In Hindi: टाटा समूह के मानद चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक के कारोबार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले टाटा 86 साल के थे। पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा ने दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रात 11.30 बजे अंतिम सांस ली। 

नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक के कारोबार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले विश्व के सबसे प्रभावशाली उद्योगपतियों में से एक  रतन टाटा कभी भी अरबपतियों की किसी सूची में नहीं आए, जबकि उनके नेतृत्व में टाटा समूह में नमक से लेकर इस्पात, सॉफ्टवेयर, ऑटोमोबाइल और विमानन तक का विविधीकरण हुआ।

रतन टाटा छह महाद्वीपों के 100 से अधिक देशों में कार्यरत 30 से अधिक कंपनियों को नियंत्रित करते थे और फिर भी वे सादगीपूर्ण जीवन जीते थे। आज हम आपको रतन टाटा की कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं.

आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 के अनुसार, रतन टाटा ₹ 3,800 करोड़ की अनुमानित कुल संपत्ति के साथ 421वें स्थान पर हैं।

टाटा समूह के चेयरमैन ने अपनी संपत्तियां टाटा ट्रस्ट को दे दी हैं, जिसके पास टाटा संस में दो-तिहाई हिस्सेदारी है। टाटा संस से मिलने वाले लाभांश का लगभग 60% हिस्सा धर्मार्थ कार्यों के लिए आवंटित किया जाता है।

रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा ट्रस्ट ने असम, झारखंड, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में 10 कैंसर देखभाल सुविधाओं का विकास और विस्तार किया । इन सुविधाओं से गरीब लोगों को विश्वस्तरीय उपचार सुलभ हो गया है।

रतन टाटा ने महत्वपूर्ण सामाजिक आवश्यकताओं को पूरा करने, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज जैसे उत्कृष्ट संस्थानों की स्थापना करने तथा पूरे भारत में शैक्षिक पहलों को वित्तपोषित करने की दिशा में टाटा ट्रस्ट्स को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया।

(For more news apart from Ratan Tata Net Worth Latest News In Hindi, to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM