गृह मंत्री अमित शाह त्रिपुरा में चुनावी तैयारियों पर चर्चा करेंगे

खबरे |

खबरे |

गृह मंत्री अमित शाह त्रिपुरा में चुनावी तैयारियों पर चर्चा करेंगे
Published : Dec 10, 2022, 3:13 pm IST
Updated : Dec 10, 2022, 3:13 pm IST
SHARE ARTICLE
Home Minister Amit Shah to discuss election preparedness in Tripura
Home Minister Amit Shah to discuss election preparedness in Tripura

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रणनीतिक बैठक करेंगे,.

अगरतला : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व ने 11 दिसंबर को दिल्ली में त्रिपुरा के अपने वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई है। राज्य में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ ने शनिवार को यह जानकारी दी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रणनीतिक बैठक करेंगे, जिसमें त्रिपुरा में पार्टी की चुनावी तैयारियों पर राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा, उपमुख्यमंत्री जिष्णु देब बर्मन और पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के साथ चर्चा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के पार्टी चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह और भट्टाचार्य भी दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में होने वाली बैठक में भाग लेंगे। भट्टाचार्य ने कहा, "केंद्रीय नेतृत्व ने 11 दिसंबर को (त्रिपुरा में) आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों और रणनीति के संबंध में दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। शीर्ष एजेंडा निश्चित रूप से त्रिपुरा में चुनाव होगा।.

उन्होंने कहा कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 18 दिसंबर को पूर्वोत्तर राज्य की प्रस्तावित यात्रा पर भी चर्चा की जाएगी। त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव अगले साल मार्च में हो सकते हैं।

नड्डा ने इससे पहले भट्टाचार्य के साथ बैठक की थी और संगठनात्मक मामलों के अलावा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की चुनावी तैयारियों पर चर्चा की थी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने अब तक मोदी के त्रिपुरा दौरे के कार्यक्रम को मंजूरी नहीं दी है, लेकिन राज्य प्रशासन ने इसके लिए पहले से ही कमर कस ली है।

राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मोदी 18 दिसंबर को राज्य के दौरे के दौरान कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रख सकते हैं और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से बातचीत कर सकते हैं। अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री अगरतला के विवेकानंद मैदान में एक रैली को भी संबोधित कर सकते हैं।

मोदी 27-28 अक्टूबर को पूर्वोत्तर राज्य का दौरा करने वाले थे, लेकिन यात्रा रद्द हो गई थी।

Location: India, Tripura, Agartala

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM