COVID-19: भारत में सामने आए कोविड-19 के 171 नए मामले

खबरे |

खबरे |

COVID-19: भारत में सामने आए कोविड-19 के 171 नए मामले
Published : Jan 11, 2023, 11:24 am IST
Updated : Jan 11, 2023, 11:24 am IST
SHARE ARTICLE
COVID-19: 171 new cases of Kovid-19 surfaced in India
COVID-19: 171 new cases of Kovid-19 surfaced in India

देश में संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,47,322 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है।

New Delhi ; भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण के 171 नए मामले आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,342 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,46,80,386 पर पहुंच गई है, जबकि मृतक संख्या 5,30,722 पर बनी हुई है।

आंकड़ों के मुताबिक, देश में दैनिक संक्रमण दर 0.09 फीसदी और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.11 प्रतिशत दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल संक्रमितों का 0.01 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से उबरने वालों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे की अवधि में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 23 की वृद्धि दर्ज की गई है।

देश में संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,47,322 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक 220.15 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे .

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM