CAA Notification: क्या देश में आज से लागू हो जाएगा CAA ? केंद्र जारी कर सकती है अधिसूचना!

खबरे |

खबरे |

CAA Notification: क्या देश में आज से लागू हो जाएगा CAA ? केंद्र जारी कर सकती है अधिसूचना!
Published : Mar 11, 2024, 5:53 pm IST
Updated : Mar 12, 2024, 11:32 am IST
SHARE ARTICLE
Centre to notify Citizenship Amendment Act (CAA) rules today News In Hindi
Centre to notify Citizenship Amendment Act (CAA) rules today News In Hindi

आपको बता दें कि नोटिफिकेशन जारी होते ही देश में नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए लागू हो जाएगा।

CAA Notification: गृह मंत्रालय आज नागरिकता संशोधन अधिनियम (Citizenship Amendment Act) के नियमों को लेकर अधिसूचना जारी की जा सकती है। बता दें कि यह कानून अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के हिंदू, सिख, जैन बौद्ध, ईसाई और पारसी शरणार्थियों के लिए भारतीय नागरिकता प्राप्त करना आसान बनाता है।

आपको बता दें कि यह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की घोषणा के कुछ सप्ताह बाद आया है कि कानून लोकसभा चुनाव से पहले लागू किया जाएगा। देश में कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव की तारीखो का ऐलान किया जा सकता है, ऐसे में केंद्र द्वारा देश में नागरिकता संशोधन कानून के लिए अधिसूचना जारी करना मास्टर स्ट्रोक होगा।

आपको बता दें कि नोटिफिकेशन जारी होते ही देश में नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए लागू हो जाएगा।

CAA के अनुसार किसे मिलेगी भारतीय नागरिकता?

बता दें कि देश में सीएए नियम जारी होने के बाद जो लोग बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए थे , को ही केंद्र सरकार द्वारा भारतीय  नागरिकता दी जाएगी। CAA में छह गैर-मुस्लिम समुदायों हिंदू, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध और पारसी शामिल हैं। 

पिछले महीने अमित शाह ने कहा था कि सीएए कानून को कोई नहीं रोक सकता. उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा था, ''इसे चुनाव से पहले लागू किया जाएगा...यह देश का कानून है, इसे कोई नहीं रोक सकता, यह पत्थर की लकीर है, यह हकीकत है।''


(For more news apart from Centre to notify Citizenship Amendment Act (CAA) rules today  News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM