अनुराग ठाकुर ने एनिमेटेड शो 'भारत हैं हम' का ट्रेलर किया जारी

खबरे |

खबरे |

अनुराग ठाकुर ने एनिमेटेड शो 'भारत हैं हम' का ट्रेलर किया जारी
Published : Oct 11, 2023, 5:24 pm IST
Updated : Oct 11, 2023, 5:24 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

उन्होंने इस अवसर पर कहा, ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दृष्टिकोण है।

New Delhi: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को आगामी एनिमेटेड सीरीज का ट्रेलर जारी किया। इस सीरीज में भारत के स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों के बारे में बताया जाएगा। 'भारत हैं हम' एनिमेटेड सीरीज को आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के एक भाग के रूप में प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ-साथ केंद्र सरकार द्वारा संचालित दूरदर्शन पर भी प्रदर्शित किया जाएगा। अनुराग ठाकुर ने यहां एक कार्यक्रम में इस सीरीज का ट्रेलर जारी किया।

उन्होंने इस अवसर पर कहा, ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दृष्टिकोण है। उनके दृष्टिकोण के तहत, राष्ट्र की स्मृति को फिर से जागृत करना और इन गुमनाम नायकों के प्रति कृतज्ञता जताने का हमारा विनम्र प्रयास है... हमारे यहां ऐसे कई गुमनाम नायक हैं जिन्हें हमारे इतिहास में उचित श्रेय नहीं दिया गया। इनमें से 30 प्रतिशत नायक महिलाएं हैं और ये कहानियां आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेंगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करने के लिए और भी बहुत कुछ करेंगे कि हमारे देश के छात्र और लोग ऐसे नायकों के बारे में अवगत हों। हम इस सीरीज को संसद में भी प्रदर्शित करेंगे ताकि संसद सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में इसका प्रचार-प्रसार कर सकें।’’

'भारत हैं हम' का निर्माण मुंजाल श्रॉफ और तिलक शेट्टी ने किया है। इस सीरीज के पहले सीजन में 26 एपिसोड होंगे। 'भारत हैं हम' का प्रसारण 15 अक्टूबर से प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और दूरदर्शन पर होगा।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM