दिल्ली : नाबालिग लड़की से मस्जिद में छेड़खानी करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

दिल्ली : नाबालिग लड़की से मस्जिद में छेड़खानी करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
Published : Nov 11, 2022, 3:59 pm IST
Updated : Nov 11, 2022, 3:59 pm IST
SHARE ARTICLE
Delhi: Man arrested for molesting minor girl in mosque
Delhi: Man arrested for molesting minor girl in mosque

अधिकारी ने कहा कि आरोपी इमरान बिहार के किशनगंज का निवासी है। वह छात्रों को मस्जिद में पढ़ाता था। उन्होंने कहा कि इमरान अब न्यायिक हिरासत में है।

नयी दिल्ली : उत्तर पूर्वी दिल्ली के मौजपुर इलाके में 10 साल की एक लड़की से कथित तौर पर मस्जिद के अंदर छेड़खानी की गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोहम्मद इमरान (24) को घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है, जिसकी सूचना जाफराबाद थाने को बुधवार को दी गई थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की लज्जा भंग करने) और 341 (सदोष अवरोध) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी इमरान बिहार के किशनगंज का निवासी है। वह छात्रों को मस्जिद में पढ़ाता था। उन्होंने कहा कि इमरान अब न्यायिक हिरासत में है।

पिछले महीने, उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में एक मदरसे में 11 साल के लड़के के साथ कथित तौर पर कुकर्म करने के मामले में एक मौलवी को गिरफ्तार किया गया था।.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM