प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव का किया उद्घाटन

खबरे |

खबरे |

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव का किया उद्घाटन
Published : Jan 12, 2023, 5:57 pm IST
Updated : Jan 12, 2023, 5:57 pm IST
SHARE ARTICLE
Prime Minister Modi inaugurated the National Youth Festival
Prime Minister Modi inaugurated the National Youth Festival

राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करने से ठीक पहले मोदी ने यहां एक रोड शो भी किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर कतारों में खड़े लोगों ने...

हुब्बल्लि : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को यहां राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया।. इस वर्ष, राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन 12 से 16 जनवरी तक कर्नाटक के हुब्बल्लि में कर्नाटक सरकार के सहयोग से केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।

आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

उद्घाटन कार्यक्रम यहां के रेलवे खेल मैदान में हुआ, जिसमें कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित अन्य नेता उपस्थित थे।

राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करने से ठीक पहले मोदी ने यहां एक रोड शो भी किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर कतारों में खड़े लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

अपनी चलती कार के 'रनिंग बोर्ड' पर खड़े होकर मोदी ने भीड़ की ओर हाथ हिलाया ओर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान रास्ते के दोनों ओर खड़े लोगों में से कई को ‘‘मोदी, मोदी’’ और ‘‘भारत माता की जय’’ के नारे लगाते देखा गया।

कुछ स्थानों पर लोगों ने फूलों की पंखुड़ियों की बारिश की क्योंकि उनका काफिला धीरे-धीरे रास्ते से गुजर रहा था।

अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रीय युवा महोत्सव राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभावान युवाओं को अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के लिए हर साल आयोजित किया जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह देश के सभी हिस्सों की विविध संस्कृतियों को एक मंच प्रदान करता है और प्रतिभागियों को एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना में बांधता है।’’

इस साल युवा महोत्सव का विषय ‘‘विकसित युवा, विकसित भारत’’ है।

इस सात दिवसीय आयोजन में 28 राज्यों और आठ केंद्रशासित प्रदेशों के युवा शिरकत करेंगे और अपनी प्रतिभा की झलक दिखाएंगे।

अधिकारियों के मुताबिक यह महोत्सव युवा शिखर सम्‍मेलन का भी साक्षी बनेगा, जिसमें जी-20 और वाई-20 (युवा-20) आयोजनों से संबद्ध पांच विषयों अर्थात कार्य, उद्योग, नवाचार और 21वीं सदी के कौशलों का भविष्य, जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम में कमी, शांति निर्माण और सुलह, साझा भविष्य-लोकतंत्र और शासन में युवा और स्वास्थ्य एवं कल्याण पर पूर्ण सत्रों का आयोजन किया जाएगा।

शिखर सम्मेलन में साठ से अधिक प्रतिष्ठित विशेषज्ञों की भागीदारी होगी। इस दौरान कई प्रतिस्पर्धी और गैर-प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

प्रतिस्पर्धी कार्यक्रमों में लोक नृत्य और गीत शामिल होंगे, जो स्थानीय पारंपरिक संस्कृतियों को प्रोत्साहन देने के लिए आयोजित किए जाएंगे। गैर-प्रतिस्पर्धी आयोजनों में योगाथन शामिल होगा, जिसका उद्देश्य योग करने के लिए करीब 10 लाख लोगों को एकत्र करना है।.

इस आयोजन के दौरान राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा आठ स्वदेशी खेल और मार्शल आर्ट भी प्रस्तुत किए जाएंगे। अन्य आकर्षणों में खाद्य उत्सव, युवा कलाकार शिविर , एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज, स्पेशल नो योर आर्मी, नेवी और एयर फोर्स कैंप शामिल हैं।.

भाजपा शासित कर्नाटक में मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।.

Location: India, Karnataka, Hubballi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM