Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची

खबरे |

खबरे |

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची
Published : Mar 12, 2024, 6:50 pm IST
Updated : Mar 12, 2024, 6:50 pm IST
SHARE ARTICLE
Congress released second list of candidates for Lok Sabha elections News In Hindi
Congress released second list of candidates for Lok Sabha elections News In Hindi

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालौर से टिकट दिया गया है.

Congress released second list of candidates for Lok Sabha elections News In Hindi: देश में लोकसभा चुनाव की तारीख का कभी भी ऐलान किया जा सकता हैं. ऐसे में सभी पार्टियां इसके लिए कमर कस चुकी है. वहीं अब कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 43 उम्मीदवारों के नाम हैं. पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ को छिंदवाड़ा से और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालौर से टिकट दिया गया है.

सूची के अनुसार कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई असम के जोरहाट से चुनाव लड़ेंगे। नकुलनाथ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। राहुल कस्वा राजस्थान के चुरू से और वैभव गहलोत राजस्थान के जालौर से चुनाव लड़ेंगे। फूल सिंह बरैया मध्य प्रदेश के भिंड से चुनाव लड़ेंगे।

photophoto

photophoto

इससे पहले पार्टी की पहली सूची में 39 नामों की घोषणा की गई थी. इस तरह कांग्रेस अब तक 82 नामों की घोषणा कर चुकी है. उम्मीदवारों में असम से 12, गुजरात से 7, मध्य प्रदेश से 10, राजस्थान से 10, उत्तराखंड से 3 और दमन द्वीप से 1 नाम शामिल हैं। इस सूची में ओबीसी-13, एससी-10, एसटी-9 और एक मुस्लिम है.


(For more news apart from Congress released second list of candidates for Lok Sabha elections News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM