कांग्रेस ने राजनीतिक लाभ के लिए मणिपुर में शांति भंग करने में कोई कसर नहीं छोड़ी : अनुराग ठाकुर

खबरे |

खबरे |

कांग्रेस ने राजनीतिक लाभ के लिए मणिपुर में शांति भंग करने में कोई कसर नहीं छोड़ी : अनुराग ठाकुर
Published : Aug 12, 2023, 11:28 am IST
Updated : Aug 12, 2023, 11:28 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी “बिना पानी की मछली की तरह” महसूस कर रहे हैं और सत्ता के लिए तरस रहे हैं।

New Delhi: केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राजनीतिक लाभ के लिए मणिपुर में शांति भंग करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी “बिना पानी की मछली की तरह” महसूस कर रहे हैं और सत्ता के लिए तरस रहे हैं। ठाकुर ने आरोप लगाया कि नेहरू-गांधी परिवार ने ही राजनीतिक लाभ के लिए मणिपुर और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में नफरत के बीज बोए।

उन्होंने कहा, “गृह मंत्री अमित शाह ने सदन (लोकसभा) में मणिपुर पर विस्तृत जानकारी दी और शांति का आह्वान करने का प्रस्ताव भी पेश किया। लेकिन कांग्रेस ने सदन में अशांति पैदा करने की कोशिश की और मणिपुर में भी अशांति पैदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।”

सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के हाथ ''पूर्वोत्तर राज्यों के हजारों लोगों के खून से रंगे हुए हैं।'' उन्होंने कहा, ''राहुल गांधी जी, आप जल बिन मछली की तरह सत्ता के लिए तरस रहे हैं। आपको नफरत के बीज बोने की आदत है।''

इससे पहले, राहुल ने कहा था कि मणिपुर “पिछले चार महीनों से जल रहा है”, ऐसे समय में प्रधानमंत्री को संसद में हंसना और चुटकुले सुनाना शोभा नहीं देता। राहुल ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया था, ''प्रधानमंत्री चाहते हैं कि मणिपुर जले और इसे जलने दिया जाए।''

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM