'तिरंगा राष्ट्रीय एकता का प्रतीक..', PM मोदी ने 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर लोगों से खास की अपील

खबरे |

खबरे |

'तिरंगा राष्ट्रीय एकता का प्रतीक..', PM मोदी ने 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर लोगों से खास की अपील
Published : Aug 12, 2023, 10:14 am IST
Updated : Aug 12, 2023, 10:14 am IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

उन्होंने लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने का आग्रह किया है.

  • PM मोदी ने 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर लोगों से खास अपील की है.
  • उन्होंने लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने का आग्रह किया है.
  • साथ ही उन्होंने तिरंगे के साथ तस्वीर भी अपलोड करने का आग्रह किया है.

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच 'हर घर तिरंगा' अभियान में हिस्सा लेने का शुक्रवार को आग्रह किया।

मोदी ने पहले ट्विटर के नाम से जाने जाने वाले सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ''तिरंगा स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रतीक है। प्रत्येक भारतीय का तिरंगे के साथ एक भावनात्मक जुड़ाव है और यह हमें राष्ट्रीय प्रगति को गति देने के लिए कड़ी मेहनत करने के वास्ते प्रेरित करता है। मैं आप सभी से 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेने का आग्रह करता हूं। तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें "हरघरतिरंगा डॉट कॉम" पर अपलोड करें।”

इससे पहले, दिन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिल्ली में सांसदों की 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। यह रैली प्रगति मैदान से शुरू हुई और इंडिया गेट सर्कल से गुजरने के बाद मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर समाप्त हुई।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM