प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में टेंट सिटी का किया उदघाटन

खबरे |

खबरे |

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में टेंट सिटी का किया उदघाटन
Published : Jan 13, 2023, 11:43 am IST
Updated : Jan 13, 2023, 11:43 am IST
SHARE ARTICLE
Prime Minister Narendra Modi inaugurated the tent city in Varanasi
Prime Minister Narendra Modi inaugurated the tent city in Varanasi

टेंट सिटी का संचालन हर साल अक्टूबर से जून तक किया जाएगा और बारिश के मौसम में नदी के जल स्तर में वृद्धि के कारण तीन महीने के लिए इसे हटाया जाएगा।

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेन्स के जरिए शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में टेंट सिटी का उद्घाटन किया और 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई अंतर्देशीय जलमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।

क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं का दोहन करने के लिए गंगा नदी के तट पर टेंट सिटी की परिकल्पना की गई है। यह परियोजना शहर के घाटों के सामने विकसित की गई है जो विशेष रूप से काशी विश्वनाथ धाम के उद्घाटन के बाद से वाराणसी में रहने की सुविधा प्रदान करेगी। इसे सार्वजनिक निजी भागीदारी के प्रारूप में वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किया गया है।

पर्यटक आसपास के विभिन्न घाटों से नावों द्वारा टेंट सिटी पहुंचेंगे। टेंट सिटी का संचालन हर साल अक्टूबर से जून तक किया जाएगा और बारिश के मौसम में नदी के जल स्तर में वृद्धि के कारण तीन महीने के लिए इसे हटाया जाएगा।

वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन जलमार्ग और आयुष मंत्री सर्बानन्द सोनोवाल, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने भी संबोधित किया ।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM