Rahul Gandhi News: चुनावी रैली के बीच मिठाई की दुकान पर पहुंचे राहुल गांधी, खरीदे गुलाब जामुन

खबरे |

खबरे |

Rahul Gandhi News: चुनावी रैली के बीच मिठाई की दुकान पर पहुंचे राहुल गांधी, खरीदे गुलाब जामुन
Published : Apr 13, 2024, 10:22 am IST
Updated : Apr 13, 2024, 10:22 am IST
SHARE ARTICLE
 Congress MP Rahul Gandhi visited a sweet shop in Tamil Nadu
Congress MP Rahul Gandhi visited a sweet shop in Tamil Nadu

दुकान मालिक ने कहा कि जब राहुल गांधी आए तो हम हैरान रह गए.

Congress MP Rahul Gandhi visited a sweet shop in Tamil Nadu: लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही सभी पार्टियां देशभर में ताबड़तोड़ रैलियां कर रही हैं। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को तमिलनाडु में रैली करने पहुंचे. रैली के बाद वो राज्य के सिंगनल्लूर  में एक मिठाई की दुकान पर पहुंचे. जहां मौजूद लोग उन्हें अपने बीच देखकर हैरान रह गए. दुकानदार और वहां काम करने वाले लोगों से बात करते हुए राहुल गांधी ने एक किलो अपना पसंदीदा गुलाबजामुन खरीदा.

दुकान मालिक ने कहा कि जब राहुल गांधी आए तो हम हैरान रह गए. वह एक मीटिंग के लिए कोयंबटूर आ रहे थे. उन्हें गुलाबजामुन बहुत पसंद है. इस दौरान राहुल गांधी ने दुकान में अन्य मिठाइयों का भी स्वाद चखा.

उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि वे हमारी दुकान पर आए. उन्हें देखकर दुकान का स्टाफ भी खुश हो गया। वे यहां 25-30 मिनट तक रुके. दुकानदारों ने उससे भुगतान न करने को कहा लेकिन वह अड़ा रहे और नकद भुगतान किया।

इससे पहले शुक्रवार को राहुल गांधी ने तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने तमिल संस्कृति, भाषा और इतिहास की तारीफ की और कहा कि इससे बहुत कुछ सीखा जा सकता है. यही वजह है कि कांग्रेस ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु से ही शुरू करने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि मोदी एक देश, एक नेता और एक भाषा की बात करते हैं लेकिन हमारे लिए सभी समान और महत्वपूर्ण हैं. तमिल, बंगाली और अन्य भाषाओं के बिना भारत पूरा नहीं हो सकता।

(For more news apart from Congress MP Rahul Gandhi visited a sweet shop in Tamil Nadu, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM