Tejas Mk1A News: बढ़ेगी भारत की ताकत, रक्षा मंत्रालय ने दिया 97 तेजस फाइटर जेट का ऑर्डर

खबरे |

खबरे |

Tejas Mk1A News: बढ़ेगी भारत की ताकत, रक्षा मंत्रालय ने दिया 97 तेजस फाइटर जेट का ऑर्डर
Published : Apr 13, 2024, 11:01 am IST
Updated : Apr 13, 2024, 11:01 am IST
SHARE ARTICLE
Defence Ministry Issues Tender To Procure 97 More Tejas Mk-1A Fighter Jets News In Hindi
Defence Ministry Issues Tender To Procure 97 More Tejas Mk-1A Fighter Jets News In Hindi

तेजस विमान हवाई युद्ध और आक्रामक हवाई सहायता मिशन के लिए बेहद शक्तिशाली माना जाता है.

Tejas Mk1A News: रक्षा मंत्रालय ने 97 स्वदेश निर्मित लड़ाकू विमान (LCA Mk-1A) तेजस की खरीद के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को लगभग 65,000 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। यह किसी भी स्वदेशी सैन्य उपकरण की खरीद के लिए भारत सरकार द्वारा दिया गया अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर होगा।

रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी टेंडर का जवाब देने के लिए एचएएल को तीन महीने का समय दिया गया है। नए LCA Mk-1A फाइटर जेट में 65 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया जाएगा। सरकारी अधिकारियों ने कहा कि इन विमानों के आने से भारतीय वायु सेना को मिग-21, मिग-23 और मिग-27 के अपने बेड़े को बदलने में मदद मिलेगी, जिन्हें या तो चरणबद्ध तरीके से समाप्त कर दिया गया है या निकट भविष्य में समाप्त कर दिया जाएगा.

Petrol Diesel Price Today: जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें

बता दे कि तेजस विमान हवाई युद्ध और आक्रामक हवाई सहायता मिशन के लिए बेहद शक्तिशाली माना जाता है, जबकि टोही और जहाज-रोधी अभियान इसकी सेकेंडरी रोल हैं।

नवंबर में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के लिए 97 और तेजस जेट खरीदने की परियोजना को मंजूरी दे दी थी।
(For more news apart from  Defence Ministry Issues Tender To Procure 97 More Tejas Mk-1A Fighter Jets News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM