प्रधानमंत्री प्रमुख स्वामी महाराज के शताब्दी महोत्सव के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे

खबरे |

खबरे |

प्रधानमंत्री प्रमुख स्वामी महाराज के शताब्दी महोत्सव के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे
Published : Dec 13, 2022, 5:32 pm IST
Updated : Dec 13, 2022, 5:32 pm IST
SHARE ARTICLE
PM to participate in the inauguration ceremony of the Centenary Festival of Pramukh Swami Maharaj
PM to participate in the inauguration ceremony of the Centenary Festival of Pramukh Swami Maharaj

प्रमुख स्वामी महाराज का जन्म शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। साल भर चलने वाले विश्वव्यापी समारोहों का समापन 'प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव' ...

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को अहमदाबाद में बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी।

पीएमओ ने कहा कि प्रमुख स्वामी महाराज एक मार्गदर्शक और गुरु थे, जिन्होंने भारत और दुनिया भर में अनगिनत लोगों के जीवन को प्रेरित किया तथा एक महान आध्यात्मिक गुरु के रूप में उन्हें व्यापक रूप से सम्मान और सराहना मिली।

बयान के मुताबिक, स्वामी महाराज का जीवन अध्यात्म और मानवता की सेवा के लिए समर्पित था। बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था की शीर्ष हस्ती के रूप में, उन्होंने लाखों लोगों को कल्याण और देखभाल प्रदान करते हुए अनगिनत सांस्कृतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक पहलों को प्रेरित किया।

ज्ञात हो कि प्रमुख स्वामी महाराज का जन्म शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। साल भर चलने वाले विश्वव्यापी समारोहों का समापन 'प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव' में होगा। इसकी मेजबानी बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर द्वारा की जाएगी।

पीएमओ ने कहा कि यह एक महीने तक चलने वाला उत्सव होगा, जो इस साल 15 दिसंबर से 15 जनवरी, 2023 तक अहमदाबाद में होगा।

बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था की स्थापना 1907 में शास्त्रीजी महाराज ने की थी। बीएपीएस का उद्देश्य विश्वास, एकता और निःस्वार्थ सेवा के मूल्यों को संरक्षित करना है और जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, शारीरिक और भावनात्मक जरूरतों को पूरा करना है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM